UPSSSC PET Hindi Viram Chinha MCQ

विराम चिह्न: महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (MCQ)

हिंदी व्याकरण में विराम चिह्न अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जो वाक्य के अर्थ को स्पष्ट करने और पढ़ने में सुविधा प्रदान करने में मदद करते हैं। यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए विराम चिह्न से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) का एक संग्रह प्रस्तुत करती है। प्रत्येक प्रश्न का विस्तृत उत्तर और व्याख्या भी दी गई है, जिससे आपको इस विषय को गहराई से समझने में मदद मिलेगी।

1. अल्प विराम (,)

1. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. सुख-दुःख-उतार-चढ़ाव तो जीवन में आते रहते हैं।
  2. सुख दुःख, उतार चढ़ाव तो जीवन में आते रहते हैं।
  3. सुख दुःख उतार चढ़ाव तो जीवन में आते रहते हैं।
  4. सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव तो जीवन में आते रहते हैं।
DSSSB PRT 29.03.2022(Shift-I)
उत्तर : (d)
उपर्युक्त विकल्पों में निम्न वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का प्रयोग हुआ है-
सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव तो जीवन में आते रहते हैं।
2. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. कामवाली रोज़ आती है; काम करती है और चली जाती है।
  2. कामवाली रोज़ आती है काम करती है और चली जाती है।
  3. कामवाली रोज़ आती है, काम करती है और चली जाती है।
  4. कामवाली रोज़ आती है काम करती है, और चली जाती है।
DSSSB PRT 25.03.2022(Shift- III) (Shift- I)
उत्तर : (c)
शुद्ध विराम चिह्न युक्त वाक्य निम्न होगा-
कामवाली रोज़ आती है, काम करती है और चली जाती है।
3. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
अनिल घर आया थोड़ी देर रुका और चला गया।
  1. (a) :
  2. (b) ;
  3. (c) ,
  4. (d) :-
DSSSB PRT 23.03.2022(Shift- II)
DSSSB PRT 07.03.2022(Shift- I)
UPSI 16/11/2021 (Shift-III)
उत्तर : (c)
दिए गए वाक्य 'अनिल घर आया थोड़ी देर रुका और चला गया।' में उपयुक्त विराम चिह्न (,) का प्रयोग होगा।
शुद्ध वाक्य- अनिल घर आया, थोड़ी देर रुका और चला गया।
4. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. मेरी सहेली के पास बहुत से नए-नए खिलौने, कपड़े और जूते हैं।
  2. मेरी सहेली के पास बहुत से नए नए खिलौने कपड़े और जूते हैं।
  3. मेरी सहेली के पास बहुत से नए नए खिलौने, कपड़े और जूते हैं।
  4. मेरी सहेली के पास बहुत से नए, नए खिलौने, कपड़े और जूते हैं।
DSSSB PRT 29.03.2022(Shift-III)
उत्तर : (a)
उपर्युक्त विकल्पों में शुद्ध विराम चिह्न युक्त वाक्य निम्न होगा-
• मेरी सहेली के पास बहुत से नए-नए खिलौने, कपड़े और जूते हैं।
5. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
सुनील जरा इधर आना
  1. (a) !
  2. (b) :
  3. (c) ,
  4. (d) ;
DSSSB PRT 23.03.2022(Shift-III)
उत्तर : (c)
दिये गये वाक्य में अल्पविराम (,) का प्रयोग होगा।
शुद्ध वाक्य: सुनील, जरा इधर आना।

चिह्न और उनके नाम:
चिह्न चिह्न के नाम
! विस्मय विराम/आश्चर्य चिन्ह
: अपूर्ण विराम/विवरण चिन्ह
, अल्प विराम
; अर्द्ध विराम
6. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
सवेरा हुआ चिड़िया चहचहाने लगी।
  1. (a) :-
  2. (b) :
  3. (c) ;
  4. (d) ,
DSSSB PRT 25.03.2022(Shift-I)
उत्तर : (d)
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न अल्पविराम (,) का प्रयोग होगा। अतः पूर्ण शुद्ध वाक्य होगा:
सवेरा हुआ, चिड़िया चहचहाने लगी।
7. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
रुको रुको वह क्या कह रही है।
  1. (a) ""
  2. (b) "
  3. (c) ;
  4. (d) ,
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift- III)
DSSSB PRT 25.03.2022(Shift-II)
उत्तर : (d)
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न अल्प विराम (,) का प्रयोग होगा। अतः पूर्ण वाक्य होगा:
रुको, रुको, वह क्या कह रही है।
8. दिए गए वाक्य के लिए उचित विराम चिह्न का चयन कीजिए।
अनीता मधु पूनम और नीरू अपने कार्य में मग्न हैं।
  1. (a) ?
  2. (b) ,
  3. (c) :
  4. (d) ;
DSSSB PRT 07.03.2023(Shift- III)
उत्तर : (b)
दिए गए वाक्य 'अनीता मधु पूनम और नीरू अपने कार्य में मग्न हैं।' में उचित विराम चिह्न अल्पविराम (,) का प्रयोग होगा।
अतः शुद्ध पूर्ण वाक्य होगा: अनीता, मधु, पूनम और नीरू अपने कार्य में मग्न हैं।
9. 'रामू जो बड़ा खिलाड़ी है कल उसकी टांग टूट गयी' इस वाक्य में उचित विराम चिह्न कौन-सा होगा?
  1. (a) अर्द्धविराम
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) विवरणचिह्न
  4. (d) लाघवचिह्न
DSSSB PRT 16.03.2022 (Shift-II)
UPSI 17/11/2021 (Shift-I)
उत्तर : (b)
'रामू जो बड़ा खिलाड़ी है कल उसकी टांग टूट गयी' इस वाक्य में 'अल्पविराम' का प्रयोग उचित होगा। अतः विराम चिह्न के रूप में अल्पविराम का प्रयोग करके शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा-
'रामू, जो बड़ा खिलाड़ी है, कल उसकी टांग टूट गयी।'
हिन्दी में प्रयुक्त विरामचिह्नों में अल्पविराम का प्रयोग सबसे अधिक होता है। वाक्य में जब दो से अधिक पदों, पदांशों अथवा वाक्यों में संयोजक अव्यय 'और' की गुंजाइश हो तब वहाँ अल्पविराम का प्रयोग होता है।
10. समानाधिकरण शब्दों के मध्य में किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
  1. (a) लाघवचिह्न
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) विवरणचिह्न
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
समानाधिकरण शब्दों के मध्य में 'अल्पविराम' चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
जैसे- राजा जनक की पुत्री, राम की पत्नी थीं।

लाघवचिह्न- किसी बड़े शब्द को संक्षिप्त रूप में लिखने हेतु लाघव चिह्न (०) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- संयुक्त राष्ट्र संघ- सं० रा० सं०
अर्द्धविराम- जब एक ही प्रधान उपवाक्य पर अनेक आश्रित उपवाक्य हों तब वहाँ अर्धविराम (;) चिह्न का प्रयोग होता है। जैसे- सूर्योदय हुआ; पक्षी चहचहाने लगे और टहलने निकल पड़े।
विवरण चिह्न- किसी कही हुई बात को स्पष्ट करने या उसका विवरण प्रस्तुत करने के लिए वाक्य के अंत में विवरण चिह्न (:-) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- निम्न शब्दों की व्याख्या कीजिए: संज्ञा, सर्वनाम
11. अल्पविराम का प्रयोग इनमें से कहाँ किया जाता है?
  1. (a) वाक्य के अंत में
  2. (b) कहीं भी
  3. (c) वाक्य के शुरू में
  4. (d) वाक्य के मध्य में, जहाँ बहुत कम ठहराव हो
UPSI 25/11/2021 (Shift-II)
उत्तर : (d)
वाक्य के मध्य में, जहाँ बहुत कम ठहराव हो वहाँ अल्पविराम (,) का प्रयोग किया जाता है।

विराम चिह्न के नाम और चिह्न:
विराम चिह्न के नाम विराम चिह्न
पूर्णविराम ।
अर्द्धविराम ;
प्रश्नवाचक चिह्न ?
विस्मयादिबोधक चिह्न !
योजक चिह्न -
उद्धरण चिह्न ""
12. विराम चिह्न की दृष्टि से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
  1. (a) नहीं कल मैं तुम्हारे घर नहीं आ सकूँगा।
  2. (b) मैं क्या कहता?
  3. (c) महक, रागिनी, श्वेता, आदि भी आई हैं; ये सब अब गाना गाएँगी।
  4. (d) उसने पूछा, 'तुम कहाँ थे'?
CTET (VI-VIII) 18.11.2018
उत्तर. (a)
'नहीं' के बाद अल्पविराम चिह्न लगना चाहिए। यथा-
नहीं, कल मैं तुम्हारे घर नहीं आ सकूँगा।
अतः विराम चिह्न की दृष्टि से विकल्प (a) गलत है।
13. उसने मुझसे कहा "मैंने आज एक मशीन खरीदी है।" उक्त वार्तालाप में किस विराम चिह्न की कमी या त्रुटि है?
  1. (a) ।
  2. (b) ""
  3. (c) ,
  4. (d) !
UPSSSC Krishi Pravidhik 15.02.2019
उत्तर : (c)
किसी व्यक्ति की उक्ति/कथन के पहले सदैव अल्पविराम (,) का प्रयोग किया जाता है। अल्पविराम चिह्न के प्रयोग के साथ वाक्य का शुद्ध रूप इस प्रकार होगा-
उसने मुझसे कहा, "मैंने आज एक मशीन खरीदी है"।
14. हिन्दी में अल्प-विराम का चिह्न है-
  1. (a) ?
  2. (b) !
  3. (c) ।
  4. (d) ,
DSSSB PRT 07.03.2023 (Shift-III)
UPSI 02/12/2021 (Shift-I)
UPP Constable, 19.06.2018 Ist Shift
व्यायाम प्रशिक्षक 2018 प्रथम पाली
UP PGT 2005
उत्तर : (d)
दिये गये विकल्पों में से विकल्प (d) अल्पविराम का चिह्न है। अल्पविराम चिह्न का प्रयोग बहुत कम ठहराव के लिये किया जाता है। अल्पविराम चिह्न के प्रयोग से सम्बन्धित कुछ निम्नलिखित स्थितियाँ हैं:
  1. वाक्य के बीच में प्रयुक्त पर, इसी से, इसलिये, किन्तु, परन्तु, क्योंकि, जिससे, तथापि अव्ययों से पूर्व अल्पविराम चिह्न लगाया जाता है।
  2. सम्बोधन कारक की संज्ञा या सम्बोधन शब्दों के पश्चात् इसका प्रयोग होता है।
  3. जिस वाक्य में वह, यह, तब, तो, या, अब इत्यादि का लोप हो, वहाँ अल्पविराम चिह्न का प्रयोग करते हैं। जैसे- कहना था सो कह दिया, तुम जानो। (यहाँ 'अब' पद लुप्त है)
  4. जहाँ शब्दों की पुनरावृत्ति की जाये और भावातिरेक में उन पर विशेष बल दिया जाये, वहाँ अल्पविराम का चिह्न प्रयुक्त होता है। जैसे- सुनो, सुनो, वह गा रही है।

2. अर्द्धविराम (;)

15. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. (a) राम ऑफिस से सीधे घर पहुँचा-हाथ धोकर खाना खाया-फिर खेल खेलकर सो गया।
  2. (b) राम ऑफिस से सीधे घर पहुँचा; हाथ धोकर खाना खाया; फिर खेल खेलकर सो गया।
  3. (c) राम ऑफिस से सीधे घर पहुँचा हाथ धोकर खाना खाया फिर खेल खेलकर सो गया।
  4. (d) राम ऑफिस से सीधे घर पहुँचाः हाथ धोकर खाना खाया, फिर खेल खेलकर सो गया।
DSSSB PRT 26.03.2022(Shift- II)
उत्तर : (b)
निम्नलिखित वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोग किया गया है-
राम ऑफिस से सीधा घर पहुँचा; हाथ धोकर खाना खाया; फिर खेल खेलकर सो गया।
16. अर्द्धविराम चिह्न कहाँ लगता है?
  1. (a) उद्धरण चिह्न के पहले
  2. (b) जहाँ अल्पविराम की अपेक्षा थोड़ा कम रुकना हो।
  3. (c) जहाँ कोई निर्देश देना हो।
  4. (d) जहाँ अल्पविराम की अपेक्षा थोड़ा अधिक रुकना हो।
UPSI 22/11/2021 (Shift-III)
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा, 2023
उत्तर : (d)
अर्द्धविराम को (;) से प्रदर्शित किया जाता है। अर्द्ध विराम का अर्थ है, बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो, वहाँ पर अर्द्धविराम (;) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। प्रश्नानुसार अर्द्धविराम चिह्न का प्रयोग जहाँ अल्पविराम की अपेक्षा थोड़ा अधिक रुकना हो वहाँ लगाया जाता है।
17. कोष्ठक में दिए गए विराम चिह्न (;) का नाम क्या है?
  1. (a) उद्धरण चिह्न
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) निर्देशक चिह्न
  4. (d) अर्द्धविराम
VDO Re-Exam 27/06/2023 (Shift-II)
UPSI 13/11/2021 (Shift-III)
UPSI 02/12/2021 (Shift-I)
UPSI 28/11/2021 (Shift-I)
UKPSC AE-2017
गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2016
उत्तरः (d)
दिए गए प्रश्न में चिह्न (;) का नाम 'अर्द्धविराम' है।

शेष विकल्पों के चिह्न निम्नवत् हैं -
  • उद्धरण चिह्न - " " या ' '
  • अल्पविराम - ,
  • निर्देशक चिह्न - -
18. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
कई सप्ताह से वर्षा होती ही जा रही है अर्थात् फसल नष्ट होकर रहेगी।
  1. (a) :
  2. (b) :-
  3. (c) ^
  4. (d) ;
DSSSB PRT 23.03.2022(Shift- III)
उत्तर : (d)
दिये गये वाक्य मे अर्द्धविराम (;) का प्रयोग उपयुक्त होगा। शुद्ध वाक्य-
कई सप्ताह से वर्षा होती ही जा रही है; अर्थात् फसल नष्ट होकर रहेगी।
19. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
मोहन बैंगलोर चला गया आप बेफिक्र रहें।
  1. (a) ....
  2. (b) .
  3. (c) ;
  4. (d) -
DSSSB PRT 25.03.2022(Shift- II)
उत्तर : (c)
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न (;) अर्द्धविराम का प्रयोग होगा। अतः पूर्ण शुद्ध वाक्य होगा-
मोहन बैंगलोर चला गया; आप बेफिक्र रहें।
* अर्द्धविराम (;) जहाँ पूर्णविराम की अपेक्षा कम देर और अल्प विराम की अपेक्षा अधिक देर तक रुकना हो, वहाँ अर्द्धविराम का प्रयोग करते हैं।
20. मिश्रित तथा संयुक्त वाक्यों में विरोध का भाव प्रकट करने के लिए किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
  1. (a) योजक चिह्न
  2. (b) कोष्ठक
  3. (c) उपविराम
  4. (d) अर्द्धविराम
UPSI 12/11/2021 (Shift-II)
उत्तर : (d)
मिश्रित तथा संयुक्त वाक्यों में विरोध का भाव प्रकट करने के लिए 'अर्द्धविराम' चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जब दो शब्दों के बीच में वक्ता अल्पविराम (,) से अधिक ठहराव चाहता है, तब वह अर्द्धविराम (;) चिह्न का प्रयोग करता है।
21. इनमें से किस वाक्य में अर्द्धविराम का प्रयोग हुआ है?
  1. (a) जब राम आया, श्याम सो रहा था।
  2. (b) शाबाश! इसी तरह आगे बढ़ते रहो।
  3. (c) आलस्य मनुष्य का शत्रु है; इससे दूर रहो।
  4. (d) मैंने किताब पढ़ी है।
UPSI 12/11/2021 (Shift-III)
उत्तर : (c)
वाक्य 'आलस्य मनुष्य का शत्रु है; इससे दूर रहो' में अर्द्धविराम चिह्न (;) का प्रयोग हुआ है। जहाँ पर अल्पविराम की अपेक्षा कुछ अधिक देर तक रुकना पड़े, वहाँ अर्द्धविराम का प्रयोग करते हैं।
22. 'जो चाहे, करो ...... बस हमें तंग न करो।' - वाक्य के बीच में रिक्त स्थान में कौन सा विराम चिह्न आएगा?
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) अर्द्धविराम
  3. (c) पूर्णविराम
  4. (d) योजक चिह्न
UPSSSC Lower 1.10.2019 Shift I
उत्तर (b)
दिये गये वाक्य में रिक्त स्थान के जगह पर अर्द्धविराम चिह्न का प्रयोग होगा। अर्द्धविराम चिह्न का प्रयोग वहीं किया जाता है, जहाँ पूर्णविराम की अपेक्षा कम देर और अल्पविराम की अपेक्षा अधिक देर तक रुकना होता है।
जैसे- जो चाहे, करो; बस हमें तंग न करो।

3. पूर्णविराम (।)

23. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए। मोहन पुस्तक पढ़ रहा है
  1. (a) ।
  2. (b) !
  3. (c) ?
  4. (d) ""
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift- II)
उत्तर : (a)
दिए गए वाक्य 'मोहन पुस्तक पढ़ रहा है' में विराम चिह्न पूर्णविराम (।) का प्रयोग होगा।
अतः पूर्ण वाक्य होगा - मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
24. निम्नलिखित में से पूर्णविराम चिह्न की पहचान कीजिए।
  1. (a) :
  2. (b) ;
  3. (c) ।
  4. (d) ?
DSSSB PRT 07.03.2022(Shift- I)
UPP Constable 18.06.2018 Ist Shift
व्यायाम प्रशिक्षक 16-09-2018 द्वितीय पाली
उत्तर : (c)
विरामचिह्न का नाम विरामचिह्न
पूर्णविराम ।
अर्द्धविराम ;
अल्पविराम ,
विवरणचिह्न :-)
प्रश्नवाचक ?
25. प्रश्नवाचक और विस्मयादिबोधक को छोड़कर सभी वाक्यों के अंत में क्या प्रयुक्त होता है?
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) कॉमा चिह्न
  4. (d) योजक चिह्न
UPSI 21/11/2021 (Shift-I)
UPP Constable, 19.06.2018 IInd Shift
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा-2016
उत्तर : (b)
प्रश्नवाचक और विस्मयादिबोधक वाक्यों को छोड़कर सभी वाक्यों के अंत में पूर्णविराम (।) प्रयुक्त होता है। वाक्य में जहाँ पर कुछ समय के लिए रुकने की आवश्यकता होती है वहीं अल्पविराम (,) का प्रयोग किया जाता है। वह चिह्न जो शब्दों, पदों, उपवाक्यों आदि को जोड़ता है, योजक चिह्न (-) कहलाता है।
जैसे- धन-सम्पत्ति, भू-तत्त्व, लड़का-लड़की आदि।
26. पूर्णविराम के स्थान पर एक अन्य चिह्न भी प्रचलित है, इनमें से वह चिह्न कौन-सा है?
  1. (a) अर्द्धविराम
  2. (b) योजक चिह्न
  3. (c) विवरण चिह्न
  4. (d) फुलस्टॉप
UPSI 25/11/2021 (Shift-I)
उत्तर : (d)
पूर्णविराम (।) या फुलस्टॉप (.)- हिन्दी में इसे 'खड़ी पाई' भी कहते हैं। देवनागरी लिपि में इसके लिए पूर्णविराम (।) चिह्न का प्रयोग होता है। अंग्रेजी अथवा रोमन लिपि में हिंदी के पूर्णविराम के स्थान पर फुलस्टॉप (.) चिह्न का प्रयोग होता है।
27. मुझे बाहर जाना है ।
रेखांकित चिह्न को पहचानिए:
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) प्रश्नवाचक चिह्न
  3. (c) अल्पविराम
  4. (d) लाघव चिह्न
UPSSSC VDO 22/12/2018 II Shift
उत्तर : (a)
'मुझे बाहर जाना है।' वाक्य में रेखांकित चिह्न 'पूर्णविराम' का है। वाक्य की समाप्ति पर पूर्णविराम का चिह्न प्रयुक्त होता है।
28. राम अयोध्या के राजा थे। में कौन चिह्न प्रयुक्त है?
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) हंसपद
  4. (d) रेखिका
UPPCL Technician Grade-II 2018
उत्तर : (b)
वाक्य के पूर्ण होने पर पूर्णविराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है। दिये गये वाक्य में 'पूर्णविराम चिह्न' का प्रयोग है। जब किसी वाक्य या वाक्यांश में कोई शब्द या अक्षर लिखने में छूट जाता है तो उसे लिखने के लिये 'हंसपद या त्रुटिबोधक चिह्न' का प्रयोग करते हैं। अर्द्धविराम से कुछ कम देर तक के ठहराव के लिये 'अल्पविराम चिह्न' का प्रयोग करते हैं।

4. प्रश्नवाचक चिह्न (?)

29. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
किधर चले
  1. (a) !
  2. (b) :-
  3. (c) ?
  4. (d) ;
DSSSB PRT 20.03.2022(Shift- I)
उत्तर: (c)
दिए गए वाक्य 'किधर चले' में उपयुक्त विराम चिह्न प्रश्नवाचक (?) का प्रयोग होगा।
अतः पूर्ण शुद्ध वाक्य होगा - किधर चले?
30. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
अमीना, तुम कब आई
  1. (a) ...
  2. (b) ?
  3. (c) ;
  4. (d) :-
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift-III)
उत्तर : (b)
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न (?) प्रश्नवाचक चिह्न का प्रयोग होगा।
अतः पूर्ण शुद्ध वाक्य होगा - अमीना, तुम कब आई?
प्रश्नवाचक चिह्न (?) - प्रश्नवाचक चिह्न को अंग्रेजी में Question Mark कहा जाता है। जिन वाक्यों में प्रश्नात्मक भाव हो, उसके अन्त में प्रश्नवाचक चिह्न (?) लगाया जाता है। प्रश्नवाचक (क्या, कहाँ, कब, कैसे, क्यों) वाक्यों के अंत में लगाये जाते हैं।
31. (?) इस विराम चिह्न का नाम है-
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) प्रश्नवाचक
  3. (c) अल्पविराम
  4. (d) योजक
UPSSSC Stenographer 10.03.2019
UPSSSC VDO 22/12/2018 I Shift
उ.प्र.पु. कांस्टेबल 25.10.2018
उ.प्र.पु. कांस्टेबल 2017
उत्तर (b):
(?) यह 'प्रश्नवाचक चिह्न' है। प्रश्नवाचक चिह्न का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में किया जाता है। इसके अतिरिक्त 'जहाँ स्थिति निश्चित न हो' तथा 'व्यंग्योक्तियों' में भी इसका प्रयोग किया जाता है, किन्तु कुछ परिस्थितियों में यह प्रयुक्त नहीं होता है; जैसे-
  1. जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द सम्बन्धवाचक शब्दों की भाँति प्रयुक्त होते हैं, उनमें प्रश्नवाचक विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं होता है; उदाहरण- वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ।
32. एक वाक्य में विराम चिह्न का गलत प्रयोग हुआ है-
  1. (a) वह नहीं जानता कि मैं क्या कहना चाहता हूँ।
  2. (b) आपने क्या कहा था, सो मैंने नहीं सुना।
  3. (c) उत्तर प्रदेश की राजधानी बताओ।
  4. (d) वह ऐसा क्यों कहता था कि हम वहाँ न जायेंगे।
UPPSC AE 2011
उत्तर. (c):
'उत्तर प्रदेश की राजधानी बताओ वाक्य' में विराम चिह्न का गलत प्रयोग हुआ है। यह एक प्रश्नवाचक वाक्य है। अतः शुद्ध वाक्य 'उत्तर प्रदेश की राजधानी बताओ?' होगा।

5. विस्मयादिबोधक चिह्न (!)

33. घृणा, आश्चर्य, हर्ष आदि भावों को व्यक्त करने वाले शब्दों के साथ किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
  1. (a) उद्धरण चिह्न
  2. (b) विस्मयादिबोधक चिह्न
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) कोष्ठक
UPSI 23/11/2021 (Shift-III)
उत्तर : (b)
घृणा, आश्चर्य, हर्ष और भय आदि भावों को व्यक्त करने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग करते हैं।
34. निम्नलिखित में से किस वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोग नहीं हुआ है?
  1. (a) हे प्रभा ! मुझे शक्ति दो।
  2. (b) वह घर आया या नहीं?
  3. (c) राम-राम ! उसने यह क्या कर दिया।
  4. (d) तुम समझते हो कि वह निरा बालक है, परंतु वह अच्छे-अच्छों के कान काटता है।
UPSSSC वन रक्षक मुख्य परीक्षा, 2022
उत्तर: (c)
'राम-राम ! उसने यह क्या कर दिया।' वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोग नहीं हुआ है। इसका शुद्ध रूप होगा- राम! राम! उसने यह क्या कर दिया। शेष वाक्यों में विराम चिह्नों का सही प्रयोग हुआ है।
35. वाह तुम आ गए। वाह के पश्चात् कौन सा चिह्न आएगा?
  1. (a) प्रश्नवाचक चिह्न
  2. (b) विस्मयादिबोधक चिह्न
  3. (c) पूर्ण विराम चिह्न
  4. (d) अवतरण चिह्न
UPSSSC सहा. सांख्यिकी अधिकारी (परीक्षा तिथि 22.05.2022)
उत्तर: (b)
'वाह तुम आ गए' विराम चिह्न की दृष्टि से यह अशुद्ध वाक्य है। वाक्य में वाह के पश्चात् 'विस्मयादिबोधक चिह्न' (!) का प्रयोग किया जाएगा। अतः शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा-
वाह ! तुम आ गए।
36. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. (a) आह! यह पीड़ा अब और सहन नहीं होती।
  2. (b) आह, यह पीड़ा अब और सहन नहीं होती।
  3. (c) आह यह पीड़ा अब और सहन नहीं होती।
  4. (d) आह: यह पीड़ा अब और सहन नहीं होती।
DSSSB PRT 25.03.2022(Shift- III)
उत्तर : (a)
सही विराम चिह्न युक्त वाक्य होगा- आह ! यह पीड़ा अब और सहन नहीं होती। अन्य विकल्प अशुद्ध हैं।
37. इनमें से विस्मयादिबोधक चिह्न कौन-सा है?
  1. (a) ?
  2. (b) !
  3. (c) ।
  4. (d) ;
UPSI 15/11/2021 (Shift-I)
UPSI 20/11/2021 (Shift-I)
उ.प्र.पु. कांस्टेबल 2017
उत्तर : (b)
विस्मयादिबोधक चिह्न (!) है। अन्य चिह्नों के विवरण हैं-
  • पूर्णविराम - (।)
  • अर्द्धविराम - (;)
  • अल्पविराम - (,)
  • निर्देशक चिह्न (-)
  • अवतरण या उद्धरण चिह्न- ("","")
  • उपविराम (:)
38. अरे! तुम आ गए? इसमें 'अरे' के बाद कौन-सा चिह्न प्रयोग किया गया है?
  1. (a) विस्मयादिबोधक चिह्न
  2. (b) योजक चिह्न
  3. (c) प्रश्नवाचक चिह्न
  4. (d) पूर्णविराम
UPSI 15/11/2021 (Shift-I)
उत्तर : (a)
वाक्य 'अरे! तुम आ गए?' में 'अरे' के बाद विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया गया है। जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त हों, उन्हें विस्मयबोधक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों में सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का उपयोग किया जाता है।
39. अहा तुम्हें पाकर कितना आनंद आ रहा है' इस वाक्य में उचित विराम चिह्न कौन-सा होगा?
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) प्रश्नवाचक चिह्न
  3. (c) उपविराम
  4. (d) विस्मयादिबोधक चिह्न
UPSI 21/11/2021 (Shift-III)
उत्तर : (d)
वाक्य 'अहा तुम्हें पाकर कितना आनंद आ रहा है' में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) होगा। 'अहा' शब्द के साथ विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग होगा। इसका प्रयोग हर्ष, विषाद, विस्मय, घृणा, आश्चर्य, करुणा, भय इत्यादि भाव व्यक्त करने के लिए होता है। शुद्ध वाक्य- अहा! तुम्हें पाकर कितना आनंद आ रहा है।
40. किस वाक्य में विराम चिह्न का उचित प्रयोग नहीं है?
  1. (a) मैं मनुष्य में मानवता देखना चाहती हूँ। उसे देवता बनाने की मेरी इच्छा नहीं।
  2. (b) वह दूर से, बहुत दूर से आ रही है।
  3. (c) सुनो! सुनो! वह गा रही है।
  4. (d) प्रिय महाशय, मैं आपका आभारी हूँ।
लोअर-III परीक्षा, 2016
उत्तर : (d)
'प्रिय महाशय, मैं आपका आभारी हूँ।' इसमें प्रिय महाशय के बाद विस्मयादिबोधक (!)चिह्न का प्रयोग होना चाहिए।
41. ओह ........ बहुत कठिन समय आया है।
दिए गए वाक्य में उचित विराम चिह्न लगाइए।
  1. (a) !
  2. (b) -
  3. (c) ?
  4. (d) ,
UPSI Batch-I 21 Dec. 2017
उत्तर : (a)
दी गयी उक्ति में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग होगा। जैसे – ओह! बहुत कठिन समय आया है।
42. "अरे वाह _________ आपका आगमन तो आकस्मिक है।"
वाक्य में रिक्त स्थान पर किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जायेगा?
  1. (a) विस्मयादिबोधक
  2. (b) अर्द्धविराम
  3. (c) दोहरा अवतरण
  4. (d) प्रश्नचिह्न
UPSI Batch - I 20 Dec. 2017
उत्तर (a) :
अरे वाह आपका आगमन तो आकस्मिक है। में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया जायेगा। अतः वाक्य का शुद्ध रूप 'अरे वाह! आपका आगमन तो आकस्मिक है' होगा।
43. मनोविकार सूचक शब्दों, वाक्यांशों तथा वाक्यों के अन्त में किस चिह्न का प्रयोग होता है?
  1. (a) विस्मयबोधक
  2. (b) प्रश्नवाचक
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) अल्पविराम
GIC. PGT 2012
उत्तर : (a)
मनोविकार सूचक शब्दों, वाक्यांशों तथा वाक्यों के अंत में विस्मयबोधक (!) चिह्न का प्रयोग होता है। जैसे- ओह! मेरा सिर फटा जा रहा है। जिस वाक्य में किसी प्रकार के प्रश्न किए जाने का बोध हो, वहाँ पर प्रश्नवाचक (?) चिह्न का प्रयोग होता है जैसे- तुम्हारा नाम क्या है?
44. हे भगवान......मेरी रक्षा करो। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थान भरें।
  1. (a) विस्मयादिबोधक चिह्न
  2. (b) क्रिया
  3. (c) सर्वनाम
  4. (d) संज्ञा
UPSI Batch - II 15 Dec.2017
उत्तर : (a)
रिक्त स्थान में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) भरा जायेगा।
अतः पूर्ण वाक्य होगा- हे भगवान ! मेरी रक्षा करो।
45. विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य बताइए।
  1. (a) बस, हो गया, रहने दीजिए।
  2. (b) ऊँच-नीच, अमीर-गरीब, समाज की विभाजक रेखाएँ हैं।
  3. (c) क्या आप पटना के रहने वाले हैं?
  4. (d) वाह! तुम्हारे क्या कहने, बहुत ऊपर तक जाओगे।
UPSSSC Computer Operator, 10.01.2020
उत्तर. (d):
दिये गये वाक्यों में विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है- वाह! तुम्हारे क्या कहने, बहुत ऊपर तक जाओगे।
इसका विराम चिह्न की दृष्टि से शुद्ध रूप निम्न प्रकार होगा-
शुद्ध वाक्य- वाह! तुम्हारे क्या कहने! बहुत ऊपर तक जाओगे।

6. विवरण/योजक चिह्न (-)

46. 'आना जाना' में अपेक्षित विराम चिह्न है-
  1. (a) योजक चिह्न
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) प्रश्नवाचक चिह्न
  4. (d) अर्द्धविराम
UPSSSC वन रक्षक मुख्य परीक्षा, 2022
उत्तर : (a)
'आना जाना' में अपेक्षित विराम चिह्न योजक चिह्न (-) है।

विराम चिह्न नाम
- योजक चिह्न
? प्रश्नवाचक चिह्न
; अर्द्ध विराम
। पूर्णविराम
47. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. (a) वर्णों के आधार पर संधि के तीन भेद होते हैं- स्वर संधि व्यंजन संधि और विसर्ग संधि
  2. (b) वर्णों के आधार पर संधि के तीन भेद होते हैं – “स्वर संधि, व्यंजन संधि और विसर्ग संधि।”
  3. (c) वर्णों के आधार पर संधि के तीन भेद होते हैं स्वर संधि, व्यंजन संधि और विसर्ग संधि।
  4. (d) वर्णों के आधार पर संधि के तीन भेद होते हैं – स्वर संधि, व्यंजन संधि और विसर्ग संधि।
DSSSB PRT 27.03.2022(Shift-I)
उत्तर : (d)
दिये गये विकल्पों में निम्न वाक्य में विराम चिह्न का शुद्ध प्रयोग हुआ है-
शुद्ध वाक्य- वर्णों के आधार पर सन्धि के तीन भेद होते हैं – स्वर सन्धि, व्यंजन सन्धि और विसर्ग सन्धि।
48. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
जून जुलाई में यहाँ बहुत बारिश होती है।
  1. (a) ,
  2. (b) ""
  3. (c) :-
  4. (d) -
DSSSB PRT 07.03.2022(Shift- II)
उत्तर : (d)
दिए गए वाक्य 'जून जुलाई में यहाँ बहुत बारिश होती है' में उपयुक्त विराम चिह्न (-) का प्रयोग होगा।
अतः शुद्ध वाक्य निम्न होगा-
जून-जुलाई में यहाँ बहुत बारिश होती है।
49. निम्नलिखित विराम चिह्न में से कौन-सा विवरण चिह्न है?
  1. (a) :-
  2. (b) ""
  3. (c) ,,
  4. (d) ,,,
DSSSB PRT 16.03.2022(Shift- II)
UPSI 01/12/2021 (Shift-III)
उत्तर : (a)
विराम चिह्न के प्रकार -
  • विवरण चिह्न (:-)
  • अवतरण या उद्धरण चिह्न (" " या ' ')
  • अर्द्धविराम (;)
  • अल्पविराम (,)
  • उपविराम (:)
  • योजक चिह्न (-)
50. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
एक दुबला पतला व्यक्ति द्वार पर खड़ा है।
  1. (a) ;
  2. (b) ()
  3. (c) -
  4. (d) :
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift- I)
उत्तर : (c)
दिये गये वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न योजक चिह्न (-) का प्रयोग होगा।
पूर्ण वाक्य - एक दुबला-पतला व्यक्ति द्वार पर खड़ा है।

विराम चिह्न
अर्द्धविराम (;)
कोष्ठक ()
विवरण चिह्न :-)
51. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
सर्वनाम के प्रमुख पाँच भेद हैं
  1. (a) ।
  2. (b) :-
  3. (c) ;
  4. (d) -
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift- I)
उत्तर : (b)
दिये गये वाक्य में विवरण चिह्न (:-) का प्रयोग उपयुक्त होगा।
पूर्ण वाक्य- सर्वनाम के प्रमुख पाँच भेद हैं:-
विवरण चिह्न - विवरण चिह्न (:-) का प्रयोग वाक्यांश में जानकारी, सूचना या निर्देश आदि का विवरण देने के लिए किया जाता है।
52. जब किसी पद की व्याख्या करनी हो या उसके संबंध में विस्तार से कुछ कहना हो तो इनमें से किस विराम-चिह्न का उपयोग किया जायेगा?
  1. (a) ,
  2. (b) =
  3. (c) :
  4. (d) :-
UPSI 14/11/2021 (Shift-II)
उत्तर : (d)
जब किसी पद की व्याख्या करनी हो या उसके संबंध में विस्तार से कुछ कहना हो तो उसके लिए 'विवरण चिह्न (:-)' का प्रयोग किया जाता है। जब किसी वाक्य को कहने के दौरान कम समय के लिए रुकना हो तो वहाँ अल्पविराम (,) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। किसी शब्द या अंक की अन्य शब्द से तुलना करते समय तुल्यता सूचक (=) विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जब किसी शब्द को अलग दर्शाना हो तो वहाँ पर उपविराम (:) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जैसे- विज्ञान : वरदान या अभिशाप।
53. निम्नलिखित में 'योजक चिह्न' कौन सा है?
  1. (a) ...
  2. (b) -
  3. (c) ?
  4. (d) —
UPSI 15/11/2021 (Shift-II)
UPSI 16/11/2021 (Shift-I)
उ.प्र.पु. कांस्टेबल, 26.10.2018 (प्रथम पाली)
उत्तर : (b)
प्रमुख विराम चिह्नों का विवरण है-
  • योजक चिह्न (-)
  • प्रश्नवाचक चिह्न (?)
  • पूर्णविराम (।)
  • अर्द्धविराम (;)
  • अल्पविराम (,)
  • विस्मयबोधक चिह्न (!)
  • निर्देशक (-)
54. दो शब्दों के बीच प्रयोग किए जाने वाले चिह्न को क्या कहा जाता है?
  1. (a) उद्धरण चिह्न
  2. (b) विवरण चिह्न
  3. (c) निर्देशक
  4. (d) योजक चिह्न
UPSI 21/11/2021 (Shift-II)
उत्तर: (d)
दो शब्दों के बीच प्रयोग किए जाने वाले चिह्न को योजक चिह्न (-) कहते हैं जबकि उद्धरण चिह्न (""), विवरण चिह्न (:-) एवं निर्देशक चिह्न (—) है।
55. दो समानार्थी शब्दों की पुनरुक्ति के बीच में किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) अर्द्धविराम
  3. (c) योजक
  4. (d) कोष्ठक
UPSSSC वनरक्षक, 02.02.2018 II Shift
ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 04-12-2016
UPSSSC Lower II Re Exam 2016
उत्तर (c) :
'योजक चिह्न (-)' को 'सम्बन्ध-चिह्न' भी कहा जाता है। इस चिह्न का प्रयोग निम्नलिखित परिस्थितियों में किया जाता है-
  1. दो समानार्थी शब्दों की पुनरुक्ति या एक अर्थ वाले सहचर शब्दों के मध्य किया जाता है। जैसे- कपड़ा-लत्ता, धन-दौलत, मान-मर्यादा आदि।
  2. सामासिक पदों या पुनरुक्त और युग्म शब्दों के मध्य किया जाता है। जैसे- जय-पराजय, लाभ-हानि, दो-दो, राष्ट्र-भक्ति।
  3. तुलनावाचक 'सा', 'सी', 'से' के पहले। जैसे- चाँद-सा चेहरा, फूल-सी मुस्कान।
  4. सार्थक-निरर्थक शब्द-युग्मों के बीच। जैसे- अनाप-शनाप, उल्टा-पुल्टा, काम-वाम।
56. माता पिता दोनों प्रसन्न थे- इस वाक्य में 'माता-पिता' के मध्य कौन सा विराम चिह्न लगेगा?
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) अर्द्धविराम
  3. (c) योजक चिह्न
  4. (d) निर्देशक चिह्न
UPSSSC JA Baclog 19.02.2019
उत्तर : (c)
प्रश्नगत वाक्य में 'माता-पिता' के मध्य योजक चिह्न (-) का प्रयोग होगा, इसका प्रयोग सामासिक पदों या पुनरुक्त और युग्म शब्दों तथा द्वित्व शब्दों के मध्य किया जाता है। यथा – 'माता-पिता'।

अल्पविराम चिह्न (,) – वाक्य में जहाँ थोड़ी देर का ठहराव होता है, वहाँ अल्पविराम का चिह्न प्रयुक्त होता है।
अर्द्धविराम चिह्न (;)– इसका प्रयोग स्पष्ट विराम स्थलों में आता है और किसी वाक्य में कई स्वतंत्र वाक्य होने पर उन्हें अलग-अलग रखने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
निर्देशक चिह्न (—)- इसका प्रयोग विषय, विवाद संबंधी प्रत्येक शीर्षक के आगे, उदाहरण के पश्चात्, कथोपकथन के नाम के आगे किया जाता है। इसे रेखा चिह्न के नाम से भी जाना जाता है।
57. किसी की कही हुई बात को स्पष्ट करने के लिए वाक्य के अंत में किस चिह्न का उपयोग करते हैं?
  1. (a) लोप
  2. (b) लाघव
  3. (c) रेखांकन
  4. (d) विवरण
UPSSSC Mandi Parisad 30.05.2019 Shift I
उत्तर : (d)
किसी की कही हुई बात को स्पष्ट करने के लिए वाक्य के अंत में विवरण चिह्न (:-) का उपयोग किया जाता है। विवरण चिह्न का प्रयोग आवेदन पत्र या प्रार्थना पत्र में 'विषय' एवं 'द्वारा' के बाद होता है।
58. दो विपरीतार्थक शब्दों के बीच कौन सा विराम चिह्न लगता है?
  1. (a) उद्धरण चिह्न
  2. (b) योजक चिह्न
  3. (c) विस्मयादिबोधक चिह्न
  4. (d) प्रश्नवाचक चिह्न
UPSSSC Can Supervisor 30.08.2019
UPSSSC Lower 30.09.2019 II Shift
उत्तर. (b) :
दो विपरीतार्थक शब्दों के बीच 'योजक चिह्न' लगता है। विराम का शाब्दिक अर्थ रुकना होता है। पाठक के भावबोध को सरल और सुबोध बनाने के लिए विराम चिह्न का प्रयोग होता है। जब एक ही शब्द दोहराया जाता है अथवा दोनों शब्द पृथक दिखाना होता है वहाँ योजक चिह्न (-) का प्रयोग किया जाता है।

दिये गये विराम चिह्नों का विवरण इस प्रकार है-
  • उद्धरण चिह्न -
    • (i) एकल उद्धरण - ' '
    • (ii) दोहरा उद्धरण - " "
  • विस्मयादिबोधक चिह्न - !
  • प्रश्नवाचक चिह्न - ?

7. उद्धरण/अवतरण चिह्न

59. किसी के द्वारा कहे गए कथन को मूल रूप से लिखने के लिए कौन सा विराम चिह्न प्रयुक्त होगा?
  1. (a) कोष्ठक चिह्न
  2. (b) निर्देशक चिह्न
  3. (c) उद्धरण चिह्न
  4. (d) लाघव चिह्न
VDO Re-exam 26/06/2023 (Shift-II)
उत्तर: (c)
किसी के द्वारा कहे गए कथन को मूल रूप से लिखने के लिए दो उद्धरण चिह्न प्रचलित हैं- इकहरा (' ') और दुहरा ("")।
  1. पुस्तक, समाचार-पत्र, लेखक का उपनाम, लेख का शीर्षक इत्यादि उद्धृत करते समय इकहरे उद्धरणचिह्न का प्रयोग होता है, जैसे- 'प्रदीप' एक हिन्दी दैनिक पत्र है।
  2. महत्वपूर्ण कथन, कहावत, सन्धि आदि को उद्धृत करने में दुहरे उद्धरणचिह्न का प्रयोग होता है। जैसे- भारतेन्दु ने कहा था- “देश को राष्ट्रीय साहित्य चाहिए।”
60. दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।
चलो, चलते हैं। मैंने कहा।
  1. (a) ;
  2. (b) ""
  3. (c) ...
  4. (d) ,,
DSSSB PRT 16.03.2022(Shift- III)
उत्तर: (b)
दिए गए वाक्य चलो चलते हैं। मैंने कहा। में उपयुक्त विराम चिह्न ("") का प्रयोग होगा। अतः शुद्ध वाक्य होगा-
"चलो, चलते हैं।" मैंने कहा।
61. किसी अक्षर या शब्द पर विशेष बल देने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
  1. (a) इकहरा उद्धरण
  2. (b) दुहरा उद्धरण
  3. (c) विवरण चिह्न
  4. (d) विस्मरण
UPSSSC Mandi Parisad 30.05.2019 Shift II
उत्तर : (a)
किसी अक्षर या शब्द पर विशेष बल देने के लिए एकल उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जहाँ किसी पुस्तक से कोई वाक्य या अवतरण ज्यों का त्यों उद्धृत किया जाए, वहाँ दोहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग होता है और जहाँ कोई विशेष शब्द पद, वाक्य खंड इत्यादि उद्धृत किए जाए, वहाँ इकहरे उद्धरण लगते हैं।
62. नेता जी ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा" इस वाक्य में कौन-सा चिह्न लगा है?
  1. (a) पूर्णविराम चिह्न
  2. (b) अल्पविराम चिह्न
  3. (c) उद्धरण चिह्न
  4. (d) प्रश्नवाचक चिह्न
UPP Constable 18.06.2018 IInd Shift
उत्तर : (c)
नेता जी ने कहा था “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा”। इस वाक्य में उद्धरण चिह्न ("") का प्रयोग हुआ है।
ध्यातव्य है कि उद्धरण चिह्न दो प्रकार है-
  1. (i) एकल उद्धरण चिह्न - ' '
  2. (ii) दोहरा उद्धरण चिह्न - " "
दोहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग किसी और के वाक्य या शब्दों को ज्यों का त्यों रखने में किया जाता है।
63. विराम-चिह्न की दृष्टि से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
  1. (a) सभी एक साथ चिल्ला उठे हम भी चलेंगे।
  2. (b) सभी एक साथ चिल्ला उठे, “हम भी चलेंगे।”
  3. (c) सभी एक साथ चिल्ला उठे, हम भी चलेंगे।
  4. (d) सभी एक साथ चिल्ला उठे, " हम भी चलेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप 'C' परीक्षा, 2014
उत्तर : (b)
सभी एक साथ चिल्ला उठे, “हम भी चलेंगे।” विराम चिह्न की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है, क्योंकि जब किसी वाक्य में किसी कथन को ज्यों का त्यों दिखाना होता है, तो उसे दोहरे उद्धरण चिह्न में लिखते हैं एवं इस कथन से ठीक पूर्व अल्पविराम (,) का प्रयोग करते हैं। अन्य विकल्प विराम- चिह्न की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण हैं।

8. अन्य

64. किस वाक्य में उचित विराम चिह्न प्रयुक्त हुए हैं?
  1. (a) क्या तुम कल मुझसे मिल सकोगे
  2. (b) अजी, क्या, ऐसा हो पाएगा
  3. (c) मैंने पूछा, “क्या बात है?”
  4. (d) उफ्फ! कितनी गर्मी है?
UPSSSC सहा. सांख्यिकी अधिकारी (परीक्षा तिथि 22.05.2022)
उत्तर: (c)
मैंने पूछा, “क्या बात है?” में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग किया गया है। शेष वाक्य विराम चिह्नों के प्रयोग की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण हैं जिनके शुद्ध रूप इस प्रकार हैं-
  • (a) क्या तुम कल मुझसे मिल सकोगे?
  • (b) अजी! क्या ऐसा हो पाएगा?
  • (d) उफ्फ! कितनी गर्मी है।
65. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
  1. (a) अरे! तुम आ गए।
  2. (b) अरे तुम आ गए।
  3. (c) अरे तुम आ गए?
  4. (d) अरे, तुम आ गए।
DSSSB PRT 24.03.2022(Shift- III)
उत्तर : (a)
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न युक्त वाक्य 'अरे! तुम आ गए।' है। 'अरे' के बाद विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया गया है।
66. निम्नलिखित में से कौन-सा विराम चिह्न का प्रकार नहीं है?
  1. (a) निर्देशक
  2. (b) लाघव
  3. (c) उपदेशक
  4. (d) विवरण
UPP Constable 26.10.2018 IInd Shift
उत्तर : (c)
'उपदेशक' विराम चिह्न का प्रकार नहीं है। विराम चिह्न के प्रमुख प्रकार हैं- पूर्णविराम, अल्पविराम, अर्द्धविराम, प्रश्नवाचक, विस्मयादिबोधक, योजक, उद्धरण, कोष्ठक, लाघव, निर्देशक, विवरण, पुनरुक्ति सूचक, विस्मरण या त्रुटिबोधक चिह्न आदि।
67. विराम चिह्न का अर्थ है-
  1. (a) चलना
  2. (b) ठहरना या रुकना
  3. (c) बिछड़ना
  4. (d) स्वर
UPSI 20/11/2021 (Shift-I)
UPSSSC VDO 22/12/2018 I Shift
UPP Constable 25.10.2018
UPP Constable 2017
उत्तर : (b)
विराम चिह्न का शाब्दिक अर्थ 'ठहरना या रुकना' होता है। वाक्य लिखते समय या बोलते समय बीच में कहीं थोड़ा-बहुत रुकना पड़ता है, जिससे भाषा अधिक प्रभावशाली एवं स्पष्ट हो जाती है। इस ठहराव को प्रदर्शित करने वाले चिह्न विराम चिह्न कहलाते हैं।
68. 'लाघव चिह्न' का प्रयोग होता है-
  1. (a) बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए
  2. (b) त्रुटि सुधार के लिए
  3. (c) निर्देश के लिए
  4. (d) अभिवादन के लिए
UPP Constable 26.10.2018 IInd Shift
उत्तर : (a)
'लाघव चिह्न' (०) का प्रयोग बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए होता है। जैसे- डॉक्टर के लिए 'डॉ०', प्रोफेसर के लिए 'प्रो०', पंडित के लिए 'पं०', उत्तर प्रदेश के लिए 'उ०प्र०' आदि।
69. 'हंसपद' विराम का एक और नाम है-
  1. (a) लोप विराम
  2. (b) त्रुटि विराम
  3. (c) अल्प विराम
  4. (d) पूर्ण विराम
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
'हंसपद' विराम का एक और नाम 'त्रुटि विराम' है। जब वाक्य में कोई शब्द या अक्षर लिखने में छूट जाता है तो उसे लिखने के लिए हंसपद (^) या त्रुटिबोधक चिह्न का प्रयोग करते हैं। जैसे- मैं आज बाजार ^ जाऊँगा। (यहाँ 'जाना' छूट गया था)
70. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विराम भेद और उसके चिह्न को सुमेलित नहीं करता है?
  1. (a) पूर्ण विराम - ।
  2. (b) अल्प विराम - ,
  3. (c) योजक चिह्न - -
  4. (d) उद्धरण - ""
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (d)
विकल्प (d) उद्धरण - "" सुमेलित नहीं है। उद्धरण चिह्न दो प्रकार के होते हैं- इकहरा उद्धरण चिह्न (' ') तथा दोहरा उद्धरण चिह्न (" ")।
71. विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से शुद्ध वाक्य बताएँ।
  1. (a) वह कहाँ गया?
  2. (b) वह कहाँ गया!
  3. (c) वह कहाँ गया।
  4. (d) वह, कहाँ गया।
UPSSSC Computer Operator, 10.01.2020
उत्तर. (a):
दिये गये वाक्यों में विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से शुद्ध वाक्य 'वह कहाँ गया?' है। क्योंकि यह एक प्रश्नवाचक वाक्य है।
72. निम्नलिखित में से कौन सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है?
  1. (a) ।
  2. (b) ,
  3. (c) ?
  4. (d) ;
UPSSSC Lower II Re Exam 2016
उत्तर : (a)
पूर्णविराम (।) चिह्न हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है। यह हिन्दी का अपना चिह्न है। शेष सभी चिह्न अंग्रेजी भाषा से लिए गए हैं।
73. 'रेखांकित' चिह्न कौन-सा है?
मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) प्रश्नवाचक
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPP Constable 18.06.2018 Ist Shift
उत्तर : (a)
'मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।' वाक्य में रेखांकित चिह्न 'पूर्णविराम' का है। जब वाक्य पूर्ण हो जाता है तो उसके अंत में पूर्णविराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
74. वाक्य को समाप्त करने के लिए जिसका प्रयोग किया जाता है उसे कहते हैं-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) विस्मयादिबोधक
  4. (d) उपविराम
UPSSSC Krishi Pravidhik 15.02.2019
उत्तर : (b)
वाक्य को समाप्त करने के लिए 'पूर्णविराम' (।) का प्रयोग किया जाता है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना या ठहरना'। यह चिह्न वाक्य की समाप्ति पर लगाया जाता है।
75. 'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न है-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न 'पूर्णविराम' है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना' या 'ठहरना'।
76. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विराम भेद और उसके चिह्न को सुमेलित नहीं करता है?
  1. (a) पूर्ण विराम - ।
  2. (b) अल्प विराम - ,
  3. (c) योजक चिह्न - -
  4. (d) उद्धरण - ""
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (d)
विकल्प (d) उद्धरण - "" सुमेलित नहीं है। उद्धरण चिह्न दो प्रकार के होते हैं- इकहरा उद्धरण चिह्न (' ') तथा दोहरा उद्धरण चिह्न (" ")।
77. निम्नलिखित में से कौन सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है?
  1. (a) ।
  2. (b) ,
  3. (c) ?
  4. (d) ;
UPSSSC Lower II Re Exam 2016
उत्तर : (a)
पूर्णविराम (।) चिह्न हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है। यह हिन्दी का अपना चिह्न है। शेष सभी चिह्न अंग्रेजी भाषा से लिए गए हैं।
78. 'रेखांकित' चिह्न कौन-सा है?
मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) प्रश्नवाचक
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPP Constable 18.06.2018 Ist Shift
उत्तर : (a)
'मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।' वाक्य में रेखांकित चिह्न 'पूर्णविराम' का है। जब वाक्य पूर्ण हो जाता है तो उसके अंत में पूर्णविराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
79. वाक्य को समाप्त करने के लिए जिसका प्रयोग किया जाता है उसे कहते हैं-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) विस्मयादिबोधक
  4. (d) उपविराम
UPSSSC Krishi Pravidhik 15.02.2019
उत्तर : (b)
वाक्य को समाप्त करने के लिए 'पूर्णविराम' (।) का प्रयोग किया जाता है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना या ठहरना'। यह चिह्न वाक्य की समाप्ति पर लगाया जाता है।
80. 'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न है-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न 'पूर्णविराम' है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना' या 'ठहरना'।
81. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विराम भेद और उसके चिह्न को सुमेलित नहीं करता है?
  1. (a) पूर्ण विराम - ।
  2. (b) अल्प विराम - ,
  3. (c) योजक चिह्न - -
  4. (d) उद्धरण - ""
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (d)
विकल्प (d) उद्धरण - "" सुमेलित नहीं है। उद्धरण चिह्न दो प्रकार के होते हैं- इकहरा उद्धरण चिह्न (' ') तथा दोहरा उद्धरण चिह्न (" ")।
82. निम्नलिखित में से कौन सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है?
  1. (a) ।
  2. (b) ,
  3. (c) ?
  4. (d) ;
UPSSSC Lower II Re Exam 2016
उत्तर : (a)
पूर्णविराम (।) चिह्न हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है। यह हिन्दी का अपना चिह्न है। शेष सभी चिह्न अंग्रेजी भाषा से लिए गए हैं।
83. 'रेखांकित' चिह्न कौन-सा है?
मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) प्रश्नवाचक
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPP Constable 18.06.2018 Ist Shift
उत्तर : (a)
'मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।' वाक्य में रेखांकित चिह्न 'पूर्णविराम' का है। जब वाक्य पूर्ण हो जाता है तो उसके अंत में पूर्णविराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
84. वाक्य को समाप्त करने के लिए जिसका प्रयोग किया जाता है उसे कहते हैं-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) विस्मयादिबोधक
  4. (d) उपविराम
UPSSSC Krishi Pravidhik 15.02.2019
उत्तर : (b)
वाक्य को समाप्त करने के लिए 'पूर्णविराम' (।) का प्रयोग किया जाता है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना या ठहरना'। यह चिह्न वाक्य की समाप्ति पर लगाया जाता है।
85. 'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न है-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न 'पूर्णविराम' है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना' या 'ठहरना'।
86. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विराम भेद और उसके चिह्न को सुमेलित नहीं करता है?
  1. (a) पूर्ण विराम - ।
  2. (b) अल्प विराम - ,
  3. (c) योजक चिह्न - -
  4. (d) उद्धरण - ""
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (d)
विकल्प (d) उद्धरण - "" सुमेलित नहीं है। उद्धरण चिह्न दो प्रकार के होते हैं- इकहरा उद्धरण चिह्न (' ') तथा दोहरा उद्धरण चिह्न (" ")।
87. निम्नलिखित में से कौन सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है?
  1. (a) ।
  2. (b) ,
  3. (c) ?
  4. (d) ;
UPSSSC Lower II Re Exam 2016
उत्तर : (a)
पूर्णविराम (।) चिह्न हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है। यह हिन्दी का अपना चिह्न है। शेष सभी चिह्न अंग्रेजी भाषा से लिए गए हैं।
88. 'रेखांकित' चिह्न कौन-सा है?
मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।
  1. (a) पूर्णविराम
  2. (b) अल्पविराम
  3. (c) प्रश्नवाचक
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPP Constable 18.06.2018 Ist Shift
उत्तर : (a)
'मोहन आज स्कूल नहीं जाएगा।' वाक्य में रेखांकित चिह्न 'पूर्णविराम' का है। जब वाक्य पूर्ण हो जाता है तो उसके अंत में पूर्णविराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
89. वाक्य को समाप्त करने के लिए जिसका प्रयोग किया जाता है उसे कहते हैं-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) विस्मयादिबोधक
  4. (d) उपविराम
UPSSSC Krishi Pravidhik 15.02.2019
उत्तर : (b)
वाक्य को समाप्त करने के लिए 'पूर्णविराम' (।) का प्रयोग किया जाता है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना या ठहरना'। यह चिह्न वाक्य की समाप्ति पर लगाया जाता है।
90. 'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न है-
  1. (a) अल्पविराम
  2. (b) पूर्णविराम
  3. (c) अर्द्धविराम
  4. (d) विस्मयादिबोधक
UPSSSC Gram Vikas Adhikari 2018
उत्तर : (b)
'ठहरना' अर्थ को द्योतित करने वाला विराम चिह्न 'पूर्णविराम' है। पूर्णविराम का अर्थ है 'पूरी तरह रुकना' या 'ठहरना'।

Comments