भारत के प्रमुख दर्रे (Major Passes of India) - UPSSSC PET

भारत के प्रमुख दर्रे

(Major Passes of India)

परिचय

पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न कारकों, जैसे नदी, हिमनद, एवं वलन जैसी क्रियाओं के कारण निर्मित प्राकृतिक अन्तराल/मार्ग को दर्रा कहते हैं। वास्तव में अनुप्रस्थ एवं निचली द्रोणी होते हैं।

जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रमुख दर्रे

(Passes of Jammu-Kashmir & Ladakh)

काराकोरम दर्रा (Karakoram Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में काराकोरम रेंज के मध्य में स्थित है, जो यारकंद एवं तारिम बेसिन के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह भारत का सबसे ऊँचा दर्रा (5540 मीटर) है, जो तिब्बत एवं भारत को जोड़ता है।

बुर्जिल दर्रा (Burzil Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है, जो कश्मीर घाटी-लद्दाख एवं श्रीनगर-गिलगिट के बीच के मध्य सम्पर्क मार्ग है। शीतकाल में बर्फबारी के कारण इस दर्रे से यातायात अवरुद्ध हो जाता है।

जोजिला दर्रा (Zojila Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है, जो श्रीनगर-कारगिल-लेह के मध्य सम्पर्क मार्ग का निर्माण करता है। इस दर्रे पर नेशनल हाई-वे 1डी (NH-1D) का विस्तार है। साथ ही लेह में जोजिला सुरंग पर एशिया की सबसे लम्बी जोजिला सड़क सुरंग (14 किमी) का निर्माण किया गया है।

पीरपंजाल दर्रा (Pirpanjal Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में पीरपंजाल श्रृंखला पर स्थित है, जो कुलगांव कोठी के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

बनिहाल दर्रा (Banihal Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में पीरपंजाल श्रृंखला पर स्थित है, जो जम्मू-श्रीनगर के मध्य सम्पर्क मार्ग है। इस दर्रे पर स्थित जवाहर सुरंग में नेशनल हाई-वे 1 एवं 44 (NH-1 & 44) का विस्तार है।

क्वाराथांग दर्रा (Quarathang Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में काराकोरम श्रृंखला पर स्थित है, जिससे होकर प्राचीन काल में व्यापारिक सिल्क मार्ग गुजरता था।

पेंसी ला (Pensi La)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में महान हिमालय पर स्थित है, जो कश्मीर घाटी-कारगिल के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

खरढुंग ला (Khardung La)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में लद्दाख श्रृंखला पर स्थित है, जो लेह-सियाचिन के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह दर्रा देश का सबसे ऊँचा परिवहनीय दर्रा है।

चांग ला (Chang La)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में काराकोरम क्षेत्र में स्थित है, जो लद्दाख तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

आघिल (Aghil Pass)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में काराकोरम क्षेत्र में स्थित है, जो लद्दाख को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है।

इमिस ला (Imis La)

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर राज्य में लद्दाख क्षेत्र में स्थित है, जो लद्दाख तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह तीव्र ढाल एवं जटिल संरचनायुक्त दर्रा है।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे

(Passes of Himachal Pradesh)

बारा लांचा ला (Bara-lacha La)

यह दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में जास्कर पहाड़ियों के क्षेत्र में स्थित है, जो लेह-मण्डी/मनाली के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)

यह दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जो मानली-लेह के मध्य सम्पर्क मार्ग है। इसे लाहुल-स्पीति का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

शिपकी ला (Shipki La)

यह दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में जास्कर श्रेणी के क्षेत्र में स्थित है, जो शिमला-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। सतलज नदी इसी दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है। साथ ही यह दर्रा भारत-चीन के मध्य व्यापारिक मार्ग भी है।

देब्सा दर्रा (Debsa Pass)

यह दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जो कुल्लू-स्पीति के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह दर्रा स्पीति एवं पार्वती घाटी को जोड़ता है।

उत्तराखण्ड के प्रमुख दर्रे

(Passes of Uttarakhand)

मुलिंग ला (Muling Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में गंगोत्री के उत्तर में स्थित है।

मौसमिक दर्रा (Marsimik Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

मंगशा दर्रा (Mangsha Dhura)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में कुछी घाटी पर स्थित है, जो तिब्बत-उत्तराखण्ड के मध्य सम्पर्क मार्ग है। मानसरोवर यात्रा का मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है।

ट्रेल्स दर्रा (Traill's Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में पिण्डारी हिमनद के अंतिम छोर पर स्थित है, जो पिण्डारी घाटी मिलांग घाटी के मध्य सम्पर्क मार्ग है। इस दर्रे पर तीव्र ढाल हैं।

माना ला (Mana Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है, जो गढ़वाल तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह दर्रा नन्दादेवी जैव आरक्षित क्षेत्र से लेकर जास्कर रेंज तक विस्तृत है। सरस्वती नदी का उद्गम स्थिल देवताल झील स्थित इसी दर्रे पर स्थित है।

नीति ला (Niti Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है, जो उत्तराखण्ड-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। मानसरोवर एवं कैलाश पर्वत का पहुंच मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है।

लिपुलेख (Lipulekh Pass)

यह दर्रा उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है, जो उत्तराखण्ड-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। भारत-चीन के मध्य व्यापारिक मार्ग एवं मानसरोवर यात्रा का मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है।

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे

(Passes of Arunachal Pradesh)

बोम डी ला (Bomdila Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जो तवांग घाटी से होकर अरुणाचल एवं तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

याँगयाप दर्रा (Yonggyap Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जिससे ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है। भारत-तिब्बत के मध्य व्यापारिक मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है।

दिहांग (Dihang Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है, जो अरुणाचल प्रदेश-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह दर्रा दिहांग नदी का अपवाह क्षेत्र है।

दिफू दर्रा (Diphu Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जो भारत-म्यांमार के मध्य सम्पर्क मार्ग है। इस दर्रे से सम्पूर्ण वर्ष व्यापार एवं परिवहन सुविधा प्राप्त होती है। यह दर्रा भारत-चीन-म्यांमार की सीमा के क्षेत्र में मैकमोहन लाइन पर स्थित है।

चंकन दर्रा (Chankan Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जो भारत-म्यांमार के मध्य सम्पर्क मार्ग है।

पाँगसाऊ दर्रा (Pangsau Pass)

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में पटकाई बुम की पहाड़ी पर स्थित है, जो अरुणाचल प्रदेश बर्मा के मध्य सम्पर्क मार्ग है। असम के मैदान को म्यांमार से जोड़ने वाला सर्वाधिक सरल मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है।

सिक्किम के प्रमुख दर्रे

(Passes of Sikkim)

नाथुला दर्रा (Nathula Pass)

यह दर्रा सिक्किम राज्य में डोगेक्या श्रेणी पर स्थित है, जो चुंबी घाटी से होकर भारत-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। प्राचीनकालीन रेशम मार्ग एवं 2006 से पुनः भारत-चीन का प्रमुख व्यापारिक मार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है। यह दर्रा चुम्बी नदी का अपवाह क्षेत्र में है।

डोंकिया दर्रा (Dongkhala Pass)

यह दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है, जो भारत-तिब्बत के मध्य सम्पर्क मार्ग है। इस दर्रे पर ही भारत की सबसे ऊँची झील चोलाम अवस्थित है।

जेलेप ला (Jelep La)

यह दर्रा सिक्किम राज्य में डोगेक्या श्रेणी पर स्थित है, जो चुंबी घाटी से होकर सिक्किम ल्हासा के मध्य सम्पर्क मार्ग है। यह दर्रा चुम्बी नदी का अपवाह क्षेत्र में है।

© 2025 भारत के प्रमुख दर्रे. All rights reserved.

Comments