Current Affairs 2025 (Part 1): Eye Drishti Notes for UPSC, SSC & All Competitive Exams
सम-सामयिक घटना चक्र: राष्ट्रीय परिदृश्य 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में किन दो महानतम आध्यात्मिक और नैतिक नेताओं के मध्य ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया?
- श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी
(24 जून, 2025)
यह ऐतिहासिक वार्ता 12 मार्च, 1925 को किस स्थान पर हुई थी?
- शिवगिरि मठ (तिरुवनंतपुरम, केरल)
किस राज्य ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के कार्यान्वयन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
- बिहार
(जून, 2025)
भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और कृत्रिम कोरल रीफ किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
- महाराष्ट्र
जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी द्वारा अनावरण किया गया दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज कौन-सा है?
चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge)
(6 जून, 2025)
कौन-सा प्रमुख रेल लिंक राष्ट्र को समर्पित किया गया?
- उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL)
पीएम मोदी द्वारा कौन-सी दो वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया?
कटरा-श्रीनगर और श्रीनगर-कटरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के किस पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया?
अजी ब्रिज
हाल ही में भारत के किन दो वेटलैंड्स (आर्द्रभूमियों) को रामसर साइट्स की सूची में शामिल किया गया है?
खीचन (फलोदी) और मेनार आर्द्रभूमि कॉम्प्लेक्स (उदयपुर), राजस्थान
(4 जून, 2025)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर किस देश के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासियोस ने भारत की यात्रा की?
पैराग्वे
(2-4 जून, 2025)
भारत को किस संगठन के लिए 2026-28 के कार्यकाल के लिए चुना गया है?
- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC)
(4 जून, 2025)
आईआईसीए का पहला क्षेत्रीय परिसर कहां स्थापित किया जा रहा है?
- न्यू शिलांग टाउनशिप, मेघालय
(2 जून, 2025)
भारत की अपनी तरह की पहली चेरी कार्गो ट्रेन किन दो स्थानों के बीच शुरू की गई?
- कटरा (जम्मू-कश्मीर) से बांद्रा (मुंबई)
(3 जून, 2025)
किस भारतीय कंपनी ने 20 जनवरी, 2025 (मैड मिलियन डे) को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया?
- एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम)
एलआईसी ने कौन-सा रिकॉर्ड हासिल किया?
एक ही दिन में जारी की गई जीवन बीमा पॉलिसियों की सर्वाधिक संख्या (5,88,107 पॉलिसियां)
संशोधित शक्ति (SHAKTI) नीति के कार्यान्वयन को कौन-सी कंपनियां संभालेंगी?
- कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL)
भारत की अपनी तरह की पहली स्वदेशी रूप से विकसित सरकारी वित्तपोषित AI आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) का क्या नाम है?
भारत जेन (Bharat Gen)
(3 जून, 2025)
प्रधानमंत्री ने देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को कहा संबोधित किया?
भोपाल (मध्य प्रदेश)
(31 मई, 2025)
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की कौन-सी जयंती मनाई जा रही है?
300वीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस विद्युत परियोजना की पहली इकाई (660 मेगावॉट) का शुभारंभ किया?
- घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना
(30 मई, 2025)
घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना कहां स्थित है?
कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, 2025 का उद्घाटन किसने किया?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(23-24 मई, 2025)
यह समिट कहां आयोजित हुई?
- भारत मंडपम, नई दिल्ली
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली व्यक्ति कौन बनीं?
- गीता समोता
(मई, 2025)
किस राज्य ने गोवा, कर्नाटक और केरल के बाद कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के भारतीय रेलवे के साथ विलय को मंजूरी दी है?
महाराष्ट्र
(मई, 2025)
चुनाव आयोग ने एक मतदान केंद्र पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर कितनी कर दी है?
1200
नीति आयोग की शासी परिषद् की 10वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की?
- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
(24 मई, 2025)
10वीं शासी परिषद की बैठक का विषय क्या है?
"विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य"
पूर्ण कार्यात्मक साक्षर घोषित किया जाने वाला पहला भारतीय राज्य कौन-सा है?
मिजोरम
(21 मई, 2025)
सार्वजनिक क्षेत्र के किन तीन उद्यमों को मिनीरत्न (श्रेणी -1) का दर्जा मिला?
- ग्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) और इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल)
(मई, 2025)
द्रव्यनामाकरनिघंटुः किस विद्वान द्वारा रचित है?
- भीष्म वैद्य
नवीनतम गणना के अनुसार, भारत की तटरेखा की कुल लंबाई कितनी है?
- 11,098.81 किमी.
(अप्रैल, 2025)
नई गणना में सर्वाधिक तटरेखा वाला राज्य कौन-सा है?
- गुजरात (2340.62 किमी.)
दिन के समय बिजली की पूरी मांग को सौर ऊर्जा से पूरा करने वाला भारत का पहला जिला कौन-सा बना?
- दीव
सर्वाधिक तटरेखा वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है?
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (3083.50 किमी.)
मार्च, 2025 में जारी भारत में नदी डॉल्फिन की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में सर्वाधिक नदी डॉल्फिन पाई गई?
उत्तर प्रदेश (कुल 2397)
इस शहर को क्या नाम दिया गया है?
- क्रिएटर लैंड
इसके बाद क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं-
बिहार (कुल-2220) तथा पश्चिम बंगाल (कुल-815)
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारत में सीमेंट क्षेत्र के लिए पहला CCU टेस्टबेड क्लस्टर किसने लांच किया?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
(11 मई, 2025)
भारत में स्वतंत्र परिसर स्थापित करने वाला पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय कौन होगा?
- इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
(मई, 2025)
इलिनोइस टेक का मुख्य परिसर कहां स्थित है?
शिकागो (यू.एस.ए.)
सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कौन-सा नक्सल विरोधी अभियान चलाया?
- ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
(21 अप्रैल - 11 मई, 2025)
बिहार सरकार ने गया शहर का नाम बदलकर क्या करने का निर्णय लिया है?
'गया जी'
(मई, 2025)
भारत का पहला हाइड्रोजन ईंधन सेल चालित ट्रक किसने लांच किया है?
अडानी एंटरप्राइजेज
(मई, 2025)
हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक खनन कार्य हेतु किस क्षेत्र में लांच किया गया है?
- रायपुर (छत्तीसगढ़)
भारत सरकार ने प्रतिवर्ष किस तिथि को आधिकारिक रूप से आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया?
- 23 सितंबर
किस शहर को देश का पहला 'भिक्षावृत्ति-मुक्त शहर' घोषित किया गया?
- इंदौर, मध्य प्रदेश
(मई, 2025)
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किस इकाई की स्थापना को मंजूरी दी?
- छठी इकाई
(14 मई, 2025)
यह इकाई किनका संयुक्त उद्यम है?
एचसीएल और फॉक्सकॉन
भारत में मातृ मृत्यु दर पर विशेष बुलेटिन 2020-22 के अनुसार, 2020-22 की अवधि में मातृ मृत्यु दर (MMR) कितनी रही?
- 88 (प्रति लाख जीवित जन्मों पर)
किस शहर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आयु अनुकूल शहरों और समुदायों के वैश्विक नेटवर्क (GNAFCC) में शामिल किया गया?
- कोझिकोड
सौर ऊर्जा और स्वच्छ जल की उपलब्धता वाला त्रिपुरा का पहला हरित गांव कौन-सा बना?
रंगाचेरा
(मई, 2025)
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने किन दो दुर्लभ आयुर्वेदिक पांडुलिपियों को पुनर्जीवित किया?
- द्रव्यरत्नाकरनिघंटुः एवं द्रव्यनामाकरनिघंटुः
(7 मई, 2025)
द्रव्यरत्नाकरनिघंटुः के लेखक कौन थे?
- मुद्गल पंडित
वर्ष 2025-26 के लिए संसदीय प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) का अध्यक्ष किसे चुना गया?
संजय जायसवाल (बी.जे.पी.)
(1 मई, 2025)
सार्वजनिक उपक्रम समिति (Committee on Public Undertakings) का अध्यक्ष किसको चुना गया?
वैजयंत पांडा (बी.जे.पी.)
देश का पहला प्रमाणित 'ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड' किस नगर निगम द्वारा जारी किया गया?
- गाजियाबाद नगर निगम
(अप्रैल, 2025)
भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट बंदरगाह कौन-सा बना?
- विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह
(मई, 2025)
विझिंजम बंदरगाह कहां स्थित है?
तिरुवनंतपुरम, केरल
किस अस्पताल ने पहली बार 3डी माइक्रोस्कोप का उपयोग करते हुए न्यूनतम चीरफाड़ वाली ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा की?
- आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली
(अप्रैल, 2025)
भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटिंग विलेज कहां स्थापित किया जा रहा है?
- अमरावती, आंध्र प्रदेश
अमेरिका के किस नेता ने भारत की यात्रा की?
- जेम्स डेविड वेंस (उपराष्ट्रपति)
(21-24 अप्रैल, 2025)
जे.डी. वेंस की पत्नी उषा वेंस किस भारतीय राज्य से संबंधित हैं?
आंध्र प्रदेश
'भारतीय दूरसंचार सेवा निष्पादन संकेतक रिपोर्ट जनवरी-मार्च, 2025' किस संस्था द्वारा जारी की गई है?
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI)
(19 जून, 2025)
मार्च, 2025 के अंत में कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या कितनी रही?
- 969.10 मिलियन
ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या कितनी थी?
944.12 मिलियन
मार्च, 2025 के अंत में भारत में कुल दूरसंचार उपभोक्ता कितने थे?
1200.80 मिलियन
भारत का पहला 'मोदी मिमेंटो म्यूजियम' कहां स्थापित किया गया है?
मोतिहारी, बिहार
पहलगाम आतंकी हमला कहां हुआ?
- अनंतनाग (जम्मू और कश्मीर)
(22 अप्रैल, 2025)
भारत का पहला इंटीग्रेटेड लीवर हैबिलिटेशन (LIHAB) सेंटर कहां स्थापित किया गया?
- नई दिल्ली
'इंडिया स्टील, 2025' का छठा संस्करण कहां आयोजित हुआ?
मुंबई (महाराष्ट्र)
(24 - 26 अप्रैल, 2025)
कोयला खनन हेतु पेस्ट भरण प्रौद्योगिकी (Paste Fill Technology) का उपयोग करने वाला भारत का पहला पी.एस.यू. कौन बना?
- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
(अप्रैल, 2025)
23वें विधि आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश
(15 अप्रैल, 2025)
कौन-सी दो भारतीय शास्त्रीय रचनाओं की पांडुलिपियों को यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है?
- नाट्यशास्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता
किस राज्य ने 'आदर्श संस्कृत ग्राम कार्यक्रम' शुरू किया है?
उत्तराखंड
(अप्रैल, 2025)
किस शहर ने सैनिटरी तथा बायोमेडिकल कचरे के शत-प्रतिशत पृथक्करण, संग्रह और प्रसंस्करण का मानक हासिल किया है?
कराड शहर, जिला सतारा (महाराष्ट्र)
(अप्रैल, 2025)
उत्तर प्रदेश के कितने पारंपरिक उत्पादों को GI टैग प्रदान किया गया?
- 21
(11 अप्रैल, 2025)
उत्तर प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र 'GI हब' बन गया है?
- काशी क्षेत्र
बनारस के किन उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GII) टैग प्रदान किया गया?
शहनाई, तबला, ठंडई, लाल पेड़ा, लाल भरवा मिर्च, तिरंगी बर्फी, भित्ति चित्र, चिरईगांव करौंदा
किस मंत्रालय द्वारा पंचायत विकास सूचकांक (PAI) की पहली बेसलाइन रिपोर्ट, 2022-23 जारी की गई?
पंचायती राज मंत्रालय
(9 अप्रैल, 2025)
किस राज्य की सबसे अधिक ग्राम पंचायतों को 'फ्रंट रनर' श्रेणी में रखा गया है?
- गुजरात, 346 ग्राम पंचायतें
गुजरात के बाद कौन-सा राज्य दूसरे स्थान पर है?
तेलंगाना, 270 ग्राम पंचायतें
सबसे अधिक 'आकांक्षी' ग्राम पंचायतें किस राज्य में हैं?
क्रमशः बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश
भारत सरकार के अनुसार, 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' योजना के कार्यान्वयन से जन्म के समय राष्ट्रीय लिंगानुपात वर्ष 2014-15 के 918 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में कितना हो गया?
- 930
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किन देशों की चार दिवसीय यात्रा की?
पुर्तगाल और स्लोवाकिया
(7-10 अप्रैल, 2025)
किस यूरोपीय शहर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना मानद नागरिक (City key of Honour) बनाया?
- लिस्बन (पुर्तगाल)
संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकी को भारत को प्रत्यर्पित किया?
- तहव्वुर हुसैन राणा
(अप्रैल, 2025)
प्रधानमंत्री मोदी ने किस राज्य में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की नींव रखी?
- तमिलनाडु
(6 अप्रैल, 2025)
उन्होंने भारत के किस पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया?
- न्यू पंवन रेल ब्रिज
राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI), 2025 किसने जारी किया?
- नीति आयोग
शीर्ष पांच प्रदर्शनकर्ता राज्य कौन-से हैं?
- ओडिशा, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और गुजरात
किस राज्य में सबसे अधिक रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हैं?
राजस्थान (कुल 275 स्टेशन)
उत्तर प्रदेश के किस जिले में कच्चे तेल का भंडार मिला है?
- बलिया
(26 मार्च, 2025)
किस राज्य ने डॉल्फिन सफारी बनाने की घोषणा की है?
- उत्तर प्रदेश (वाराणसी में)
(मार्च, 2025)
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा भारत की पहली एआई-संचालित सौर निर्माण इकाई कहां शुरू की गई है?
- सूरत, गुजरात
(मार्च, 2025)
भारत का पहला राज्य कौन बना, जिसने विधानसभा में सांकेतिक भाषा (Sign language) शुरू की?
पंजाब
(मार्च, 2025)
भारत का पहला ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट कहां स्थापित किया जा रहा है?
विचोली हप्सी, इंदौर
(18 मार्च, 2025)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' दिया गया?
मॉरीशस
(मार्च, 2025)
भारत के पहले बायोपॉलिमर प्लांट की आधारशिला कहां रखी गई?
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)
(22 फरवरी, 2025)
भारत का पहला बायोपॉलिमर प्लांट कौन-सी कंपनी स्थापित कर रही है?
- बलरामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड
भारत का पहला वर्टिकल बाइ-फेशियल सोलर प्लांट कहां उद्घाटित किया गया है?
ओखला विहार मेट्रो स्टेशन (दिल्ली)
(18 फरवरी, 2025)
स्वावलंबिनी कार्यक्रम किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)
(7 फरवरी, 2025)
स्वावलंबिनी कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
पूर्वोत्तर भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा
गुजरात सरकार ने राज्य का पहला जैव विविधता धरोहर स्थल (32.78 हेक्टेयर) किसे घोषित किया?
- इनलैंड मैंग्रोव गुनरी स्थल कच्छ (गुजरात)
(जनवरी, 2025)
विश्व का पहला महामृत्युंजय यंत्र (52 फीट) कहां स्थापित किया गया है?
तपोवन आश्रम, प्रयागराज
(जनवरी, 2025)
भारत के लोकपाल ने प्रतिवर्ष किस तिथि को 'लोकपाल दिवस' मनाने का निर्णय लिया?
16 जनवरी
18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित किया गया?
- भुवनेश्वर (ओडिशा में पहली बार)
(8-10 जनवरी, 2025)
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर किसने भाग लिया?
क्रिस्टीन कार्ला कंगालू (त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति)
किस चिड़ियाघर में भारत का पहला वन्यजीव जैव-बैंक स्थापित किया गया है?
- पदाजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (दार्जिलिंग)
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किस नए रेलवे जोन को पूर्वव्यापी मंजूरी दी गई?
साउथ कोस्ट रेलवे
(7 फरवरी, 2025)
76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे?
प्रवावो सुबियांतो (इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति)
'District-level Climate Risk Assessment for India' रिपोर्ट कहां जारी की गई?
- IIT दिल्ली
(13 दिसंबर, 2024)
अत्यधिक उच्च (Very High) और उच्च (High) सूखा जोखिम श्रेणियों में आने वाले 85 प्रतिशत से अधिक जिले कितने राज्यों में अवस्थित हैं?
13 (बिहार, असम, झारखण्ड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, प. बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तराखण्ड और हरियाणा)
कितने जिले बाढ़ और सूखा दोनों के लिए अत्यधिक उच्च (very High) जोखिम श्रेणियों में हैं?
- 11 (पटना (बिहार), अलप्पुझा (केरल), चराईदेव, डिब्रूगढ़, शिवसागर, दक्षिण सलमारा मनकाचर, गोलाघाट (पांचों असम); केंद्रपाड़ा (ओडिशा); मुर्शिदाबाद, नादिया और उत्तर दिनाजपुर (तीनों प. बंगाल)]
महाकुंभ क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार ने किस रूप में घोषित किया है?
नया जिला
(1 दिसंबर, 2024)
इस नए जिले को किस नाम से जाना गया?
महाकुंभ मेला जनपद
महाकुंभ मेला जिले में कितने राजस्व गांव शामिल किए गए है?
67
'महाकुंभ मेला जनपद' में प्रयागराज की कौन-कौन सी तहसीलें शामिल की गई हैं?
सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना
प्रधानमंत्री द्वारा महाकुंभ मेला, 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए किस चैटबॉट को लांच किया गया है?
- कुंभ सहायक (Sah'Al' yak) चैटबॉट
शैक्षणिक स्वतंत्रता सूचकांक के अनुसार, भारत को अब किस श्रेणी में रखा गया है?
- पूर्णतः प्रतिबंधित श्रेणी
किस राज्य ने स्वदेशी गायों की नस्लों को राज्यमाता गोमाता का दर्जा दिया?
- महाराष्ट्र
(30 सितंबर, 2024)
महाराष्ट्र सरकार ने किस हवाई अड्डे के पुनर्नामकरण को मंजूरी प्रदान की?
- पुणे हवाई अड्डा
(सितंबर, 2024)
पुणे हवाई अड्डा का नया नाम क्या होगा?
- जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
6वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (State Food Safety Index), 2023-24 में शीर्ष चार स्थान प्राप्तकर्ता राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कौन हैं?
- 1. केरल, 2. तमिलनाडु, 3. जम्मू और कश्मीर, 4. गुजरात
(सितंबर, 2024)
केंद्र सरकार ने किस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी का पुनर्नामकरण करने का निर्णय लिया है?
- अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(13 सितंबर, 2024)
अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी का नाम क्या था?
- पोर्ट ब्लेयर
पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर क्या किया गया है?
श्री विजयपुरम
किसने उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया?
जगदीप धनखड़ (उपराष्ट्रपति)
(7 सितंबर 2024)
इसका उद्घाटन कहां पर किया गया?
गोरखपुर
उत्तर प्रदेश सरकार ने किस विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में वैदिक 3D संग्रहालय बनाने को मंजूरी दी?
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
(सितंबर, 2024)
उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल द्वारा डिजिटल मीडिया संबंधित किस नीति को मंजूरी प्रदान की गई?
- उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति, 2024
(अगस्त, 2024)
किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
केरल
(21 नवंबर, 2024)
देश का शीर्ष समुद्री जिला किसे घोषित किया गया है?
- कोल्लम
सर्वश्रेष्ठ अंतरदेशीय मत्स्यपालन राज्य का पुरस्कार किस राज्य को दिया गया?
तेलंगाना
छत्तीसगढ़ के किस जिले को सर्वश्रेष्ठ अंतरदेशीय मत्स्यपालन जिला घोषित किया गया?
उत्तर बस्तर कांकेर
'उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग' का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
राजेश वर्मा
(अगस्त 2024)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित प्रयागराज में महाकुंभ, 2025 के लिए नए बहुरंगी लोगो में क्या दर्शाया गया है?
पौराणिक समुद्र मंथन से निकले एक अमृत कलश को
(अक्टूबर, 2024)
लोगों की डिजाइन में क्या शामिल किया गया है?
अक्षयवट वृक्ष, एक मंदिर, एक द्रष्टा, एक कलश और भगवान हनुमान की तस्वीर
कहां समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की प्रगति और वैश्विक अवसर शीर्षक से पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन AROHA-2024 का आयोजन किया गया?
- नई दिल्ली
(17-19 अक्टूबर, 2024)
इस सम्मेलन का आयोजन किसने किया है?
- 'अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान' (AIIA)
किस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दशक के दौरान भारत के शैक्षणिक स्वतंत्रता सूचकांक (academic freedom index) में गिरावट दर्ज की गई है?
- फ्री टू थिंक, 2024
(अक्टूबर, 2024)
यह रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की गई है?
- स्कॉलर्स एट रिस्क अकादमिक फ्रीडम मॉनीटरिंग प्रोजेक्ट
भारत की शैक्षणिक स्वतंत्रता 2013 के 0.6 अंक से गिरकर वर्ष 2023 में कितनी हो गई है?
0.2 अंक
बिहार खेल विश्वविद्यालय एवं राज्य खेल अकादमी का उद्घाटन कहां किया गया?
राजगीर, नालंदा
(अगस्त, 2024)
केंद्र सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कितने नए जिलों के गठन की घोषणा की?
- 5
(अगस्त 2024)
इन पांच जिलों के नाम हैं-
जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने किस योजना को मंजूरी दी?
- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0)
(9 अगस्त, 2024)
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी कब शुरू हुई थी?
जून, 2015
आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए बीमा समाधान को कार्यान्वित करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा है?
- नगालैण्ड
(अगस्त, 2024)
देश में तीन नए आपराधिक कानूनों के सुचारु कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु कौन-से चार ऐप शुरू किए गए?
ई साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन
(4 अगस्त, 2024)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लेकर पश्चिम बंगाल तक 519 किलोमीटर लंबा कौन-सा एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा?
- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे किन 3 राज्यों से होकर गुजरेगा?
उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल
भारत की पहली भू-तापीय विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कहां प्रारंभ किया गया?
पुगा घाटी (लद्दाख)
(जुलाई, 2024)
केरल के वायनाड को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा वर्ष 2023 में तैयार किए गए भारत के भूस्खलन एटलस में कौन-सा स्थान दिया गया है?
- 13वां (रुद्रप्रयाग का प्रथम स्थान)
(जुलाई, 2024)
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलकर क्या किया गया?
क्रमशः 'गणतंत्र मण्डप' और 'अशोक मण्डप'
(जुलाई, 2024)
भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ कहां किया गया?
आइजोल (मिजोरम)
(जुलाई, 2024)
सम-सामयिक घटना चक्र: अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य 2025
A- अंतरराष्ट्रीय संबंध
भारत-क्रोएशिया
भारत-पैराग्वे
भारत-अंगोला
भारत-साइमंस
B- अंतरराष्ट्रीय प्रकरण
भगवद्गीता एवं सतत विकास रिपोर्ट, 2025
आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग, 2025
ऊर्जा संक्रमण सूचकांक, 2025
ग्लोबल लिवेबिलिटी सूचकांक, 2025
वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2025
वैश्विक शांति सूचकांक, 2025
इस्राइल - ईरान युद्ध
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2026
C- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025 की पहली बैठक
51वां G7 शिखर सम्मेलन, 2025
इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA)
D- अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन
ऑपरेशन 'राइजिंग लॉयन':
ली जे-म्यूंग दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति
E- अंतरराष्ट्रीय आपदाएं
उष्णकटिबंधीय तूफान वुटिप आदि।
रोमानिया के राष्ट्रपति का पदभार किसने ग्रहण किया?
निकुसोर डैन
(26 मई, 2025)
सूडान के प्रधानमंत्री का पदभार किसने ग्रहण किया?
कामिल इदरीस
(31 मई, 2025)
78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन कहां किया गया?
- जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
(19-27 मई, 2025)
इसकी थीम क्या है?
स्वास्थ्य के लिए एक विश्व
बलूचिस्तान में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त होने वाली पहली पाकिस्तानी हिंदू महिला कौन हैं?
कशिश चौधरी
(मई, 2025)
सागरमाथा संवाद का आयोजन कहां किया गया?
काठमांडू
(16-18 मई, 2025)
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने अपना पहला विदेशी परिसर कहां स्थापित करने की घोषणा की?
- दुबई
(मई, 2025)
सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मातर को कितने वर्ष की सजा हुई?
- 25 वर्ष
(16 मई, 2025)
'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2025' किसने जारी की?
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
(जून, 2025)
इसके अनुसार वर्ष, 2023 में भारत में मातृ मृत्यु अनुपात (प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर मृत्यु) कितनी है?
- 80
भारत में किशोरावस्था प्रजनन दर (15-19 वर्ष की महिलाओं में) कितनी है?
1-11 (प्रति 1000 महिलाएं)
8वां आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैश्विक मंच, 2025 (GPDRR 2025) कहां आयोजित हुआ?
- जेनेवा, स्विट्जरलैंड
(26 जून, 2025)
हाल ही में पोलैंड में हुए राष्ट्रपति चुनाव में किसने जीत दर्ज की?
करोल नवरोकी
(जून, 2025)
80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया?
- एनालेना बैरबॉक (जर्मनी)
(जून, 2025)
22वां शांगरी-ला संवाद कहां आयोजित किया गया?
- सिंगापुर
(30 मई - 1 जून, 2025)
ग्लेशियरों के संरक्षण पर उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
दुशांबे, तजाकिस्तान
(29-31 मई, 2025)
किस संगठन ने 'ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) आउटलुक, 2025' जारी किया?
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
(मई, 2025)
EV कार विक्री में वर्ष 2024 में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा?
चीन (लगभग 50% वैश्विक)
वर्ष 2024 में भारत ने किस प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक नेतृत्व किया?
- इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
इस्राइल की खुफिया एजेंसी शिन बेट के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
- डेविड जिनी
(मई, 2025)
भारत ने किस संगठन की अध्यक्षता वर्ष 2025-26 के लिए संभाली?
पर्यटन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्रिप्टो भुगतान प्रणाली को किस देश ने लागू किया?
- भूटान
(मई, 2025)
ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला विपक्षी नेता कौन बनीं?
- सुसान ले (Sussan Ley)
(13 मई, 2025)
दुनिया का पहला वाणिज्यिक स्केल ई-मेथनॉल संयंत्र कहां शुरू हुआ?
डेनमार्क
(13 मई, 2025)
रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्त को किस नाम से पोप चुना गया?
पोप लियो XIV
(8 मई, 2025)
उत्तरी अमेरिका में पैदा होने वाले वह कौन-से पोप हैं?
पहले
मूल रूप से वह किस देश के नागरिक हैं?
- यू.एस.ए.
फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी के चांसलर के तौर पर किसने पदभार ग्रहण किया?
एंथनी अल्बनीज
किस देश के दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए?
- ऑस्ट्रेलिया
(मई, 2025)
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री का पदभार किसने ग्रहण किया?
- कमला प्रसाद बिसेसर
(1 मई, 2025)
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में कुल कितने देशों/क्षेत्रों के विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया?
35 देशों
(23 अप्रैल, 2025)
इस रैंकिंग में भारत में शीर्ष स्थान किस विश्वविद्यालय को मिला है?
IISc बंगलुरू, 38वां
एशिया रैंकिंग, 2025 में कौन-सा विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर रहा?
सिंधुआ यूनिवर्सिटी, बीजिंग (चीन)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने कहां भेंट की?
- जेद्दा (सऊदी अरब)
(23 अप्रैल, 2025)
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव का नाम क्या है?
- शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा
एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) 'विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन, 2025' कहां आयोजित हुआ?
रोटरडैम (नीदरलैंड्स)
(20-22 मई, 2025)
मेहुल चोकसी को किस देश में गिरफ्तार किया गया?
बेल्जियम
(अप्रैल, 2025)
मेहुल चोकसी किस बैंक से संबंधित 'ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित है?
पंजाब नेशनल बैंक
एसीआई वर्ल्ड रिपोर्ट, 2024 के अनुसार, दुनिया का 9वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कौन-सा है?
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली
(अप्रैल, 2025)
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के देश साझेदारी ढांचे (CPF) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला अफ्रीकी देश कौन बना?
मॉरीशस
(अप्रैल, 2025)
छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
बैंकॉक (थाईलैंड)
(4 अप्रैल, 2025)
यह सम्मेलन किस थीम पर आधारित था?
समृद्ध, लचीला और खुला बिम्सटेक
भारत को किस कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखांकन...


Comments
Post a Comment