भारत की जनगणना 2011: मुख्य तथ्य और आंकड़े (Indian Census 2011: Key Facts and Figures)

 यह अध्ययन नोट्स भारत की जनगणना 2011 के महत्वपूर्ण तथ्यों और आंकड़ों को कवर करता है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। (This study note covers important facts and figures of the Indian Census 2011, useful for various competitive exams.)

भारत की अगली जनगणना कब और कैसे होगी? (India's Next Census: When and How?)

भारत में हर 10 साल में एक जनगणना होती है, जिसमें देश के लोगों और उनकी जानकारी (जैसे कितने लोग हैं, कहाँ रहते हैं, क्या काम करते हैं) का हिसाब रखा जाता है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, और अगली जनगणना 2021 में होनी थी।

क्या हुआ 2021 की जनगणना का?

कोविड-19 महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं हो पाई। इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

अब अगली जनगणना कब होगी?

  • सरकार ने तय किया है कि अगली जनगणना 2027 में होगी।

  • यह जनगणना दो हिस्सों में की जाएगी।

  • इसमें खास बात यह है कि इस बार जातियों की गिनती भी की जाएगी।

कब की जानकारी गिनी जाएगी? (Reference Date)

  • ज्यादातर जगहों के लिए, जनगणना में 1 मार्च, 2027 की आधी रात तक की जानकारी गिनी जाएगी।

  • लेकिन कुछ ठंडी और बर्फ वाली जगहों जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए, 1 अक्टूबर, 2026 की आधी रात तक की जानकारी गिनी जाएगी।

1. जनगणना का इतिहास (History of Census)

  • कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' और अबुल फजल की 'आइने अकबरी' (1595 ई.) में भी जनगणना का उल्लेख मिलता है.

  • ब्रिटिश भारत में पहली जनगणना 1872 ई. में लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में हुई थी.

  • 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के समय से प्रत्येक दस वर्ष के अंतराल पर जनसंख्या का क्रमवार आकलन प्रारंभ हुआ, जो आज भी जारी है.

  • 1872 ई. में हुई जनगणना को शामिल करते हुए अब तक भारत की 15 जनगणना हो चुकी हैं.

  • स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना वर्ष 1951 में हुई थी, जिसके जनगणना आयुक्त आर. ए. गोपालास्वामी थे.

  • वर्ष 2011 की जनगणना भारत की 15वीं तथा स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना है.

  • वर्ष 2011 की जनगणना 21वीं शताब्दी की दूसरी जनगणना है.

  • भारत के जनांकिकीय इतिहास में वर्ष 1921 को 'महान विभाजक काल' (Great Divide Year) कहा जाता है, क्योंकि 1911 से 1921 ई. के दौरान भारत में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि ऋणात्मक (-0.31%) थी.

2. जनगणना 2011: एक अवलोकन (Census 2011: An Overview)

  • 15वीं जनगणना 2011 का नारा है 'हमारी जनगणना हमारा भविष्य' (Our Census Our Future).

  • 15वीं जनगणना का शुभंकर 'प्रगणक शिक्षिका' थीं.

  • देश की जनगणना 'संघ सूची' (Union List) का विषय है, अर्थात जनगणना का कार्य केंद्र सरकार के निर्देश में किया जाता है.

  • जनगणना संगठन केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के अधीन कार्यरत है, जिसका उच्चतम अधिकारी भारत का महापंजीयक और जनगणना आयुक्त (Registrar General and Census Commissioner) होता है.

  • जनगणना आयुक्त देशभर में जनगणना संबंधी कार्यों को निर्देशित करता है तथा जनगणना के आंकड़ों को जारी करता है.

  • वर्तमान में विवेक जोशी भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त हैं.

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जाति आधारित जनगणना (Caste-based Census) को सितंबर 2010 में (1931 ई. के बाद पहली बार) स्वीकार कर लिया, जो अलग से जून 2011 से सितंबर 2011 के बीच संपन्न हुई.

  • भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का मात्र 2.4% है, जबकि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है (जनगणना; 2011).

  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है, जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान सातवां है.

3. जनगणना 2011 के प्रमुख तथ्य (Key Facts of Census 2011)

  • जनगणना 2011 में 35 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (States/UTs), 640 जिलों (Districts), 5924 उप-जिलों (Sub-districts), 7,933 नगरों (Towns) तथा 6,40,932 ग्रामों (Villages) को कवर किया गया है.

  • जनगणना 2011 के आंकड़ों में तेलंगाना के आंकड़े अविभाजित आंध्र प्रदेश में एवं 31 अक्टूबर, 2019 से जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के आंकड़े अविभाजित जम्मू और कश्मीर राज्य में दिए गए हैं.

  • जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या 1,21,08,54,977 है, जिसमें 62,32,70,258 (51.47%) पुरुष एवं 58,75,84,719 (48.53%) महिलाएं हैं.

  • जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate) 1.97% से घटकर 1.64% हो गई है, जबकि दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth Rate) 21.54% से घटकर 17.7% हो गई है.

  • नागालैंड में दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.6%) रही है.

  • भारत का जनसंख्या घनत्व (Population Density) 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से बढ़कर 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. हो गया है.

  • लिंगानुपात (Sex Ratio) 933 से बढ़कर 943 हो गया है.

  • शिशु-लिंगानुपात (0-6 वर्ष) (Child Sex Ratio) 927 से घटकर 919 हो गया है.

  • भारत की कुल जनसंख्या में साक्षर लोगों की जनसंख्या 64.8% से बढ़कर 73% हो गई है.

  • पुरुष साक्षरता (Male Literacy) 75.26% से बढ़कर 80.9% एवं महिला साक्षरता (Female Literacy) 53.67% से बढ़कर 64.6% हो गई.

4. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) (Scheduled Caste and Scheduled Tribe)

  • जनगणना 2011 के अनुसार, देश में अनुसूचित जाति (SC) के व्यक्तियों की कुल संख्या लगभग 20.14 करोड़ है, जो देश की कुल जनसंख्या का 16.6% है.

  • 2001 से 2011 के दौरान देश में अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 20.8% रही.

  • 2011 की जनगणना के अनुसार देश में अनुसूचित जनजाति (ST) के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या लगभग 10.43 करोड़ है, जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है.

  • 2011 में अनुसूचित जनजातियों (ST) का लिंगानुपात 990 है.

  • 2001 से 2011 के दौरान देश में अनुसूचित जनजातियों (ST) की दशकीय वृद्धि दर 23.7% रही है.

5. ग्रामीण और शहरी जनसंख्या (Rural and Urban Population)

  • जनगणना 2011 के अनुसार, देश की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या (Urban Population) 31.1% जबकि ग्रामीण जनसंख्या (Rural Population) 68.9% है.

6. राज्यों से संबंधित प्रमुख आंकड़े (Key Figures Related to States)

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि सबसे छोटा राज्य गोवा है.

  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जबकि सबसे छोटा राज्य सिक्किम है.

6.1. जनसंख्या (Population)

  • जनसंख्या की दृष्टि से शीर्ष चार राज्य (घटते क्रम में):

    • उत्तर प्रदेश (16.51%)

    • महाराष्ट्र (9.28%)

    • बिहार (8.6%)

    • पश्चिम बंगाल (7.54%)

  • भारत के न्यूनतम जनसंख्या वाले चार राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • सिक्किम (0.05%)

    • मिजोरम (0.09%)

    • अरुणाचल प्रदेश (0.11%)

    • गोवा (0.12%)

6.2. जनसंख्या घनत्व (Population Density)

  • प्रतिवर्ग किमी में निवास करने वाली जनसंख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं.

  • जनसंख्या घनत्व = (किसी स्थान की कुल जनसंख्या / किसी स्थान का कुल क्षेत्रफल)

  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले चार राज्य (घटते क्रम में):

    • बिहार (1106)

    • पश्चिम बंगाल (1028)

    • केरल (860)

    • उत्तर प्रदेश (829)

  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले चार राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • अरुणाचल प्रदेश (17)

    • मिजोरम (52)

    • सिक्किम (86)

    • नागालैंड (119)

6.3. दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth Rate)

  • प्रति 10 वर्षों के मध्य होने वाली जनसंख्या में वृद्धि को दशकीय वृद्धि दर कहते हैं.

  • दशकीय जनसंख्या वृद्धि (DGR) = ((वर्तमान जनसंख्या - पूर्व जनसंख्या) / पूर्व जनसंख्या) × 100

  • सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाले चार राज्य (घटते क्रम में):

    • मेघालय (27.9%)

    • अरुणाचल प्रदेश (26%)

    • बिहार (25.4%)

    • मणिपुर (24.5%)

  • न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले चार राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • नागालैंड (-0.6%)

    • केरल (4.9%)

    • गोवा (8.2%)

    • आंध्र प्रदेश (11%)

6.4. लिंगानुपात (Sex Ratio)

  • प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहते हैं.

  • लिंगानुपात = (महिलाओं की संख्या / पुरुषों की संख्या) × 1000

  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाले चार राज्य (घटते क्रम में):

    • केरल (1084)

    • तमिलनाडु (996)

    • आंध्र प्रदेश (993)

    • छत्तीसगढ़ (991)

  • न्यूनतम लिंगानुपात वाले चार राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • हरियाणा (879)

    • जम्मू और कश्मीर (889)

    • सिक्किम (890)

    • पंजाब (895)

6.5. शिशु लिंगानुपात (Child Sex Ratio) (0-6 वर्ष)

  • संपूर्ण जनसंख्या में 0-6 वर्ष की आयु वर्ग में से प्रति 1000 बालकों की तुलना में 0-6 वर्ष की आयु वर्ग में बालिकाओं की संख्या को शिशु लिंगानुपात कहते हैं.

  • शिशु लिंगानुपात = (बालिकाओं की संख्या (0-6) वर्ष / बालकों की संख्या (0-6) वर्ष) × 1000

  • सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाले चार राज्य (घटते क्रम में):

    • अरुणाचल प्रदेश (972)

    • मिजोरम (970)

    • मेघालय (970)

    • छत्तीसगढ़ (969)

  • न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • हरियाणा (834)

    • पंजाब (846)

    • जम्मू और कश्मीर (862)

    • राजस्थान (888)

6.6. साक्षरता (Literacy)

  • 7 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के जो व्यक्ति किसी भी भाषा को पढ़-लिख सकते हैं, उन सभी व्यक्तियों को साक्षर कहा जाता है.

  • 7 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वर्ग वाली कुल जनसंख्या में से साक्षर व्यक्तियों के प्रतिशत को जनसंख्या की साक्षरता दर कहते हैं.

  • साक्षरता दर = (साक्षरों की संख्या / 7+ आयु वाली जनसंख्या) × 100

  • सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • केरल (94%)

    • मिजोरम (91.3%)

    • गोवा (88.7%)

    • त्रिपुरा (87.2%)

  • न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • बिहार (61.8%)

    • अरुणाचल प्रदेश (65.4%)

    • राजस्थान (66.1%)

    • झारखंड (66.4%)

  • सर्वाधिक पुरुष साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • केरल (96.1%)

    • मिजोरम (93.3%)

    • गोवा (92.6%)

    • त्रिपुरा (91.5%)

  • न्यूनतम पुरुष साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • बिहार (71.2%)

    • अरुणाचल प्रदेश (72.6%)

    • आंध्र प्रदेश (74.9%)

    • मेघालय (76%)

  • सर्वाधिक महिला साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • केरल (92.1%)

    • मिजोरम (89.3%)

    • गोवा (84.7%)

    • त्रिपुरा (82.7%)

  • न्यूनतम महिला साक्षरता प्रतिशत वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • बिहार (51.5%)

    • राजस्थान (52.1%)

    • झारखंड (55.4%)

    • जम्मू और कश्मीर (56.4%)

6.7. ग्रामीण और शहरी जनसंख्या प्रतिशत (Rural and Urban Population Percentage)

  • सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • हिमाचल प्रदेश (90%)

    • बिहार (88.7%)

    • असम (85.9%)

    • ओडिशा (83.3%)

  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • गोवा (62.2%)

    • मिजोरम (52.1%)

    • तमिलनाडु (48.4%)

    • केरल (47.7%)

  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • महाराष्ट्र (5,08,18,259)

    • उत्तर प्रदेश (4,44,95,063)

    • तमिलनाडु (3,49,17,440)

    • प. बंगाल (2,90,93,002)

  • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाले 4 राज्य (बढ़ते क्रम में):

    • सिक्किम (1,53,578)

    • अरुणाचल प्रदेश (3,17,369)

    • नागालैंड (5,70,966)

    • मिजोरम (5,71,771)

6.8. अनुसूचित जाति/जनजाति (Scheduled Caste/Tribe)

  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • उत्तर प्रदेश (4,13,57,608)

    • पश्चिम बंगाल (2,14,63,270)

    • बिहार (1,65,67,325)

    • तमिलनाडु (1,44,38,445)

  • नागालैंड एवं अरुणाचल प्रदेश में कोई भी अनुसूचित जाति निवास नहीं करती है.

  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • मध्य प्रदेश (1,53,16,784)

    • महाराष्ट्र (1,05,10,213)

    • ओडिशा (95,90,756)

    • राजस्थान (92,38,534)

  • झारखंड में अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या के मामले में छठे स्थान पर है। इसकी ST जनसंख्या 8645042 है.

  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या प्रतिशत वाले 4 राज्य (घटते क्रम में):

    • मिजोरम (94.4%)

    • नागालैंड (86.5%)

    • मेघालय (86.1%)

    • अरुणाचल प्रदेश (68.8%)

  • छत्तीसगढ़ में 30.6%, झारखंड में 26.2% एवं मध्य प्रदेश में 21.1% ST जनसंख्या है.

  • हरियाणा और पंजाब में कोई भी अनुसूचित जनजाति (ST) निवास नहीं करती है.

7. केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित प्रमुख आंकड़े (Key Figures Related to Union Territories)

  • जनसंख्या (Population):

    • दिल्ली सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश (दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः: पुडुचेरी और चंडीगढ़) है.

    • लक्षद्वीप न्यूनतम जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • क्षेत्रफल (Area):

    • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है, जबकि सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है.

  • दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth Rate):

    • दादरा एवं नगर हवेली (55.9%) सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाला केंद्रशासित प्रदेश तथा लक्षद्वीप (6.3%) न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • जनसंख्या घनत्व (Population Density):

    • दिल्ली (11320) सर्वाधिक जनघनत्व वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (46) न्यूनतम जनघनत्व वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • लिंगानुपात (Sex Ratio):

    • पुडुचेरी (1037) सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दमन एवं दीव (618) न्यूनतम लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • शिशु-लिंगानुपात (Child Sex Ratio) (0-6 वर्ष):

    • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (968) सर्वाधिक शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दिल्ली (871) न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • साक्षरता प्रतिशत (Literacy Percentage):

    • लक्षद्वीप (91.8%) सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दादरा एवं नगर हवेली (76.2%) न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • पुरुष साक्षरता प्रतिशत (Male Literacy Percentage):

    • लक्षद्वीप (95.6%) सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दादरा नगर हवेली (85.2%) न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • महिला साक्षरता प्रतिशत (Female Literacy Percentage):

    • लक्षद्वीप (87.9%) सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दादरा एवं नगर हवेली (64.3%) न्यूनतम महिला साक्षरता वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

  • नगरीय जनसंख्या (Urban Population):

    • केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या और नगरीय जनसंख्या प्रतिशत दिल्ली का है.

    • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (37.7%) का है.

  • अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या प्रतिशत:

    • चंडीगढ़ (18.9%) सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश है तथा दिल्ली सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला (28.12 लाख) केंद्रशासित प्रदेश है.

    • कोई भी अनुसूचित जाति लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निवास नहीं करती है.

  • अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या प्रतिशत:

    • लक्षद्वीप (94.8%) सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश और दादरा एवं नगर हवेली (1,78,564) सर्वाधिक अनुसूचित जाति (ST) जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश है.

    • दिल्ली, चंडीगढ़ एवं पुडुचेरी में कोई भी अनुसूचित जनजाति (ST) निवास नहीं करती है.

Comments