भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार: आसान नोट्स में समझें (Indian Constitution's Fundamental Rights: Understand in Easy Notes)

मौलिक अधिकार - Infographics

मौलिक अधिकार: संक्षिप्त नोट्स

भाग III (अनुच्छेद 12-35) में वर्णित वे अधिकार जो गरिमामय जीवन और नागरिकों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक हैं। इन्हें भारत का मैग्ना कार्टा कहते हैं।

  • न्यायोचित (Justiciable) हैं
  • मूलतः 7, अब 6 मौलिक अधिकार
  • अनुच्छेद 31 हटाकर 300A के तहत संपत्ति अधिकार को कानूनी अधिकार बनाया गया

मुख्य अनुच्छेद

अनुच्छेद 12: 'राज्य' की परिभाषा
अनुच्छेद 13: असंगत विधियाँ शून्य होंगी

अब 6 मौलिक अधिकार:

1. समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)

  • 14: कानून के समक्ष समानता
  • 15: भेदभाव निषेध
  • 16: समान अवसर (रोजगार)
  • 17: अस्पृश्यता का अंत
  • 18: उपाधियों का अंत

2. स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22)

  • 19: 6 स्वतंत्रताएँ (बोलने, संघ बनाने, घूमने, व्यापार आदि)
  • 20: दंड के मामलों में संरक्षण
  • 21: जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार
  • 21A: शिक्षा का अधिकार
  • 22: गिरफ्तारी से संरक्षण

3. शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24)

  • 23: मानव तस्करी और बेगार निषेध
  • 24: बच्चों से खतरनाक कार्य निषेध

4. धर्म की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25-28)

  • 25: धर्म मानने और प्रचार की स्वतंत्रता
  • 26: धार्मिक मामलों का प्रबंधन
  • 27: कर नहीं देना धर्म विशेष के लिए
  • 28: धार्मिक शिक्षा से स्वतंत्रता

5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30)

  • 29: अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
  • 30: शिक्षा संस्थान स्थापित करने की स्वतंत्रता

6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

सीधे सर्वोच्च न्यायालय जाने का अधिकार। डॉ. अंबेडकर: "संविधान की आत्मा"।

  • Habeas Corpus: अवैध हिरासत से मुक्ति
  • Mandamus: कर्तव्य पालन का आदेश
  • Prohibition: अधिकार से बाहर जाने से रोकना
  • Certiorari: निर्णय रद्द करना
  • Quo Warranto: पद पर अधिकार पूछना

अन्य संबंधित अनुच्छेद:

  • अनुच्छेद 33: सशस्त्र बलों पर अधिकार सीमित करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 34: मार्शल लॉ में अधिकारों पर प्रतिबंध
  • अनुच्छेद 35: मौलिक अधिकारों पर कानून बनाने की संसद की शक्ति

Comments